रविवार (11 फरवरी) को पांच बार की चैंपियन भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। सेमीफाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को मात दी थी। इस महामुकाबले से पहले जानते हैं किन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर।

Advertisement

मुशीर खान (Musheer Khan)

Advertisement

मुशीर मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। मुशीर ने 6 मैच में 67.60 की औसत से 338 रन बनाए हैं। जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि सेमीफाइनल में उनका बल्ला नहीं चला लेकिन उनके पास फाइनल में धमाल मचाने का मौका होगा। 

 

उदय सहारण (Uday Saharan)

भारतीय कप्तान उदय सहारण ने मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। छह मैच में उनके बल्ले से 64.83 की औसत से 389 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं। उनका बेस्ट स्कोर 100 रन रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने सचिन धास के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 172 रनों की साझेदारी की थी। जिसकी बदौलत भारत ने जीत हासिल की। 

सौमी पांडे (Saumy Pandey)

Advertisement

स्पिनर सौमी पांडे ने 6 मैच में 17 विकेट लिए हैं औऱ टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने तीन बार पारी मे चार विकेट लेने का कारनामा किया है। वह फाइनल में भारत का प्रमुथ हथियार साबित हो सकते हैं। 

हैरी डिक्सन (Harry Dixon)

हैरी डिक्सन टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं, 6 मैच में 44.50 की औसत से 267 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने तीन अर्धशतक जड़े हैं। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर काबिज हैं। 

Advertisement

टॉम स्ट्राकर (Tom Straker)

Also Read: Live Score

टॉम स्ट्राकर टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने पांच मैच में 12 विकेट अपने खाते में डाले हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में 6 विकेट लेकर वह ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो बने थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार