Full ICC Women’s T20 World Cup 2026 Schedule: 2026 वुमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (18 जून) इस टूर्नामेंट के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। 33 मैचों का यह टूर्नामेंट 12 जून को एजबेस्टन में शुरू होगा और फाइनल 5 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

Advertisement

2026 वुमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्होंने छह टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप की दो टॉप टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। दोनों सेमीफाइनल मुकाबल ओवल में 30 जून और 2 जुलाई को होंगे। 

ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान और दो क्वालीफाइंग टीमें शामिल हैं। वहीं ग्रुप 2 में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और दो अन्य क्वालीफाइंग टीमें शामिल हैं। चिर-प्रतिद्वंदी भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। 

लॉर्ड्स, ओवल और एजबेस्टन के अलावा ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड और हैम्पशायर बाउल भी वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी करेंगे

वुमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की टीमें

ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, क्वालीफायर, क्वालीफायर
ग्रुप 2: वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, क्वालीफायर, क्वालीफायर

वुमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2025 का पूरा शेड्यूल ( ICC Women’s T20 World Cup 2026 Full Schedule)

शुक्रवार 12 जून: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, एजबेस्टन 18:30 स्थानीय समय

शनिवार 13 जून: क्वालीफायर बनाम क्वालीफायर, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड 10:30 स्थानीय समय

शनिवार 13 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड 14:30 स्थानीय समय

शनिवार 13 जून: वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड, हैम्पशायर बाउल 18:30 स्थानीय समय

रविवार 14 जून: क्वालीफायर बनाम क्वालीफायर, एजबेस्टन 10:30 स्थानीय समय

रविवार 14 जून: भारत बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन 14:30 स्थानीय समय

मंगलवार 16 जून: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, हैम्पशायर बाउल 14:30 स्थानीय समय

मंगलवार 16 जून: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर, हैम्पशायर बाउल 18:30 स्थानीय समय

बुधवार 17 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर, हेडिंग्ले 10:30 स्थानीय समय

बुधवार 17 जून: भारत बनाम क्वालीफायर, हेडिंग्ले 14:30 स्थानीय समय

बुधवार 17 जून: साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन 18:30 स्थानीय समय

गुरुवार 18 जून: वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर, हेडिंग्ले 18:30 स्थानीय समय

शुक्रवार 19 जून: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर, हैम्पशायर बाउल 18:30 स्थानीय समय

शनिवार 20 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर, हैम्पशायर बाउल 10:30 स्थानीय समय

शनिवार 20 जून: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर, हैम्पशायर बाउल 14:30 स्थानीय समय

शनिवार 20 जून: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर, हेडिंग्ले 18:30 स्थानीय समय

रविवार 21 जून: वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 10:30 स्थानीय समय

रविवार 21 जून: साउथ अफ्रीका बनाम भारत, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड 14:30 स्थानीय समय

मंगलवार 23 जून: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 10:30 स्थानीय समय

मंगलवार 23 जून: श्रीलंका बनाम क्वालीफायर, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 14:30 स्थानीय समय

मंगलवार 23 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, हेडिंग्ले 18:30 स्थानीय समय

बुधवार 24 जून: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड 18:30 स्थानीय समय

गुरुवार 25 जून: भारत बनाम क्वालीफायर, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड 14:30 स्थानीय समय

गुरुवार 25 जून: साउथ अफ्रीका बनाम क्वालीफायर, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 18:30 स्थानीय समय

शुक्रवार 26 जून: श्रीलंका बनाम क्वालीफायर, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड 18:30 स्थानीय समय

शनिवार 27 जून: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 10:30 स्थानीय समय

शनिवार 27: वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 14:30 स्थानीय समय

शनिवार 27 जून: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, द ओवल 18:30 स्थानीय समय

रविवार 28 जून: साउथ अफ्रीका बनाम क्वालीफायर, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड 10:30 स्थानीय समय

रविवार 28 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड 14:30 स्थानीय समय

मंगलवार 30 जून: टीबीसी बनाम टीबीसी (सेमीफाइनल 1), द ओवल 14:30 स्थानीय समय

गुरुवार 2 जुलाई: टीबीसी बनाम टीबीसी (सेमीफाइनल 2), द ओवल 18:30 स्थानीय समय

Also Read: LIVE Cricket Score

रविवार 5 जुलाई: टीबीसी बनाम टीबीसी (फाइनल), लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड 14:30 स्थानीय समय

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार