राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी-20 इंटरनेशन मुकाबला खेला जाएगा। तीन मैचों की सीरीज में बांग्लादेश की टीम इस समय 1-0 से आगे है। भारत के लिए सीरीज बचाने और बांग्लादेश के लिए जितने के लिए ये मैच काफी अहम है। इस मुकाबले में 5 रिकॉर्ड्स भी बन सकते हैं,आइए जानते हैं इस बारे में। 

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Advertisement

इस मुकाबले में मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा अपने 100 टी-20 इंटरनेशनल मैच पूरे कर लेंगे। ये मुकाम हासिल करने वाले रोहित भारत के पहले और दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक पाकिस्तान के शोएब मलिक (111 मैच) ने ही ये कारनामा किया है। 

 

2500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी

अगर रोहित इस मैच में 48 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। रोहित ने अब तक खेले गए 99 मैचों में 2452 रन बनाए हैं औऱ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।

50 छक्के करेंगे पूरे 

Advertisement

बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह अगर इस मुकाबले में दो छक्के मार लेते हैं तो वह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 छक्के मारने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बन जाएंगे। बांग्लादेश के लिए इस फॉर्मेट में उनके बाद तमीम इकबाल ने 41 छक्के जड़े हैं। 

पहली सीरीज जीत

बांग्लादेश ने पहले टी-20 में 7 विकेट की शानदार जीत दर्ज की। अगर दूसरे मुकाबले में भी मेहमान टीम जीत हासिल कर लेती है तो ये पहली बार होगा जब बांग्लादेश की टीम भारत को कोई टी-20 सीरीज हराएगी। 

Advertisement

50 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय

स्पिनर युजवेंद्र चहल अगर इस मैच में 3 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह रविचंद्रन अश्विन (52 विकेट) और जसप्रीत बुमराह (51 विकेट) के बाद भारत के लिए 50 टी-20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार