भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार (2 फरवरी) माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में खेले गए पांचवें और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 7 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने सीरीज 5-0 से अपने नाम कर ली। इस मुकाबले में तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बने, आइए डालते हैं इन पर एक नजर।

Advertisement

सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा रनों के की पारी

Advertisement

रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट मे सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।रोहित ने के नाम इस फॉर्मेट में 25 बार 50 रनों से अधिक की पारी खेली हैं। जिसमें 21 बार अर्धशतक और चार शतक शामिल हैं। वहीं विराट कोहली ने अब तक 24 अर्धशतक लगाए हैं। 


एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन

केएल राहुल ने एक द्विपक्षीय टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। राहुल ने इस सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 पारियों में दो अर्धशतकों के दम पर 224 रन बनाए। 


Advertisement

घर में सबसे ज्यादा हार

न्य़ूजीलैंड क्रिकेट टीम घर में सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच हारने में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई है। न्यूजीलैंड की इस फॉर्मेट मे अपने घर में खेले गए 59वें मैच में 23वीं हार है। कीवी टीम के खिलाफ श्रीलंका की टीम में अपनी सरजमीं पर 23 टी-20 इंटरनेशनल मैच हारे हैं। 


Advertisement

बतौर जोड़ी सबसे तेज 1000 पार्टनरशिप रन

इस मुकाबले में रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी ने टी-20 इंटरनेशनल में 1000 रन की पार्टनरशिप भी पूरी कर ली। दोनों ने 18 पारियों में यह मुकाम हासिल किया, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार