21 अक्टूबर,रांची: भारत का साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को 3-0 से हथियाने का इरादा हकीकत से सिर्फ दो कदम की दूरी पर है। भारत ने तीसरे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में आठ विकेट 132 रनों पर ही चटका दिए हैं। भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित की थी। इसके बाद तीसरे ही दिन साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 162 रनों पर ढेर कर उसे फॉलोऑन दिया। दूसरी पारी में भी साउथ अफ्रीका की स्थिति बदल नहीं सकी और टीम लगातार विकेट खोती रही। वह अभी भी भारत से 203 रन पीछे है, जबकि भारत को जीत के लिए सिर्फ दो विकेट की दरकार है।

Advertisement

तीसरे दिन के खेल के दौरान कई रिकॉर्ड्स भी बने,आइए एक नजर डालते हैं उन पर

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने उमेश यादव

उमेश यादव भारतीय सरजमीं पर लगातार 5 टेस्ट  पारियों 3 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए है। उन्होंने पहली पारी में तीन विकेट हासिल किए थे। वहीं दूसरी पारी में अब तक वो 2 विकेट ले चुके हैं। 

 

विराट कोहली के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज

विराट कोहली के नाम बतौर भारतीय कप्तान विपक्षी टीम को सबसे ज्यादा फॉलोऑन खिलाने का  रिकॉर्ड बनाया है। कोहली ने अपनी कप्तानी में 8 बार किसी टीम को फॉलोऑन कराया है तो वहीं मोहम्मद अजिरुद्दीन ने की कप्तानी में भारत ने यह कारनामा 7 बार किया है। 

Advertisement

शाहबाज नदीम ऐसा करने वाले चौथे भारतीय

शाहबाज नदीम अपने टेस्ट करियर का पहला विकेट स्टंपिंग के रूप में हासिल करने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बनें। इससे पहले यह कारनामा वुकेरी रमन ने कॉर्टनी वाल्श को 1978 में , एम वेंकटरमन ने डेस्मंड हाइनेस को 1988 में तथा आशीष कपूर ने चार्ल्स हूपर को 1994 में  किया था।

55 साल बाद हुआ ऐसा

Advertisement

साउथ अफ्रीका को फॉलोऑन देने के साथ ही एक खास रिकॉर्ड बन गया। 55 साल बाद ऐसा हुआ है जब एक टीम ने एक सीरीज में दो बार साउथ अफ्रीका फॉलोऑन दिया है। इससे पहले ऐसा साल 1964-65 में हुआ था। जब इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 2 बार फॉलोऑन दिया था। लेकिन टीम इंडिया ने तीन ही मैचों में ये कारनामा कर दिया है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार