टीम इंडिया ने पुणे में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरेशनल मुकाबले में श्रीलंका को 78 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया। इस मुकाबले में 5 खास रिकॉर्ड्स भी बने, आइए जानते हैं। 

Advertisement

सबसे तेज 11000 इंटरनेशनल रन

Advertisement

विराट कोहली ने बतौर कप्तान सबसे तेज 11000 इंटरनेशनल बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कोहली ने 196 पारियों में ये मुकाम हासिल किया है। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग के रिकॉर्ड को तोड़ा। पोटिंग ने बतौर कप्तान 11000 इंटरनेशनल पूरे करने के लिए 252 पारियां खेली थी। 

 

भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट

Advertisement

जसप्रीत बुमराह भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।  इस मुकाबले के बाद उनके नाम इस फॉर्मेट में कुल 53 विकेट हो गए हैं। बुमराह ने इस मामले में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड तोड़ा, इन दोनों के नाम 52-52 विकेट दर्ज हैं। 


सबसे ज्यादा जीत

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में ये भारत की 13वीं जीत है। इसके साथ ही एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच जीतने के मामले में भारत संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गया है। इसके अलावा पाकिस्ता ने न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ 13-13 मैच जीते हैं। 


संजू का अनचाहा रिकॉर्ड

संजू सैमसन भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में पहली गेंद पर छक्का लगाया और अगली ही गेंद पर आउट हो गए। 2015 के बाद ये संजू का पहला इंटरनेशनल मैच था। 


Advertisement

शार्दुल ठाकुर ने किया कमाल

शार्दुल ठाकुर एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में 20 से ज्यादा रन की पारी के साथ दो विकेट और एक कैच पकड़ने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले युसूफ पठान और रविंद्र जडेजा ही ये कारनामा कर पाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार