भारत औऱ वेस्टइंडीज के बीच रविवार (6 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा।  भारत औऱ वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 133 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें भारत ने 64 और वेस्टइंडीज ने 63 मैच जीते हैं, जबकि दो मैच टाई और चार मैच बेनतीजा रहे हैं। भारत में दोनों टीमों के बीच 58वां बार टक्कर हुई है, जिसमें भारतीय टीम ने 29 और वेस्टइंडीज ने 28 में जीत हासिल की है और एक मैच टाई रहा है। 

Advertisement

1. विराट कोहली अगर शतक जड़ लेते हैं तो वह वनडे में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में सबसे आगे निकल जाएंगे। फिलहाल वह पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। कोहली ने 8 पारियों में 9 शतक जड़े हैं, वहीं तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 70 पारियों में 9 शतक अपने नाम किए हैं।

Advertisement

2. सिर्फ 6 रन बनाते ही कोहली भारत में अपने 5000 वनडे रन पूरे कर लेंगे। 

3. यह भारत का 1000वां वनडे मैच होगा, इस आंकड़े तक पहुंचने वाली भारत दुनिया की पहली टीम बनेगी। 

4. युजवेंद्र चहल को वनडे में अपने 100 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ एक शिकार की दरकार है। 

5. कोहली अगर शतक जड़ने में कामयाब होते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। रिकी पोंटिंग फिलहाल 71 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, वहीं कोहली पिछले दो सालों से 70 शतक पर अटके हुए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार