दुनिया के किसी भी बल्लेबाज के लिए ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर रन बनाना आसान नहीं होता, खासकर जब वो टेस्ट मैच हों। हालांकि ऐसे कई परिपक्व बल्लेबाज हुए जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश करते हुए मैच में शतक जमाया हैं। ऐसे में आइये जानते है टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज।

Advertisement

मोहिंदर अमरनाथ

Advertisement

भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहिंदर अमरनाथ ऑस्ट्रेलिया में नंबर 3 पर बल्लेबाज करते हुए शतक जमाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे। उन्होंने साल 1977 में पर्थ के मैदान पर हुए टेस्ट मैच में शतक जमाया था। इसके बाद उन्होंने दूसरी बार साल 1986 में सिडनी के मैदान पर नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया। उन्होंने दूसरी पारी  में 100 रनों की पारी खेली। 

 

राहुल द्रविड़

टीम इंडिया के 'दीवार' राहुल द्रविड़ ने साल 2003 में  एडिलेड के मैदान पर शतक जमाया। वो 3 नंबर पर यह कारनामा करने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बने थे। द्रविड़ ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जमाया और पारी में कुल 233 रन बनायें।

 
Advertisement

वीवीएस लक्ष्मण

भारत के लिए टेस्ट मैचों में एक दशक से भी ज्यादा समय तक मिडल ऑर्डर बल्लेबाजी के स्तंभ रहे वीवीएस लक्ष्मण ने साल 2008 में सिडनी के मैदान पर नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया। इन्होनें पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए कुल 109 रनों की पारी खेली। 

 
Advertisement

चेतेश्वर पुजारा

मॉडर्न डे 'द्रविड़' कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने साल 2018 में एडिलेड के मैदान पर 3 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया। पुजारा  ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 123 रनों की शानदार पारी खेली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार