24 जनवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 11 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 27 और 28 जनवरी को बेंगलुरु में होगी। इस नीलामी में कुल 578 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जिसमें 360 भारतीय क्रिकेटर होंगे। टीम इंडिया के कई सारे स्टार खिलाड़ी इस बार की नीलामी का हिस्सा रहेंगे। आज हम आपको भारत के उन स्टार खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा है। 

Advertisement

1. अजिक्या रहाणे

Advertisement

अजिंक्या रहाणे पिछले दो सीजन राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का हिस्सा रहे। उससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते थे, जो दो साल के बैन के वापसी कर रही है। राजस्थान के पास रहाणे को रिटेन करने का मौका था। देखना मजेदार होगा कि नीलामी में रहाणे के लिए राजस्थान की टीम राइट टू मैच का इस्तेमाल करती है या नहीं।

2. गौतम गंभीर

Advertisement

अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले गौतम गंभीर भी इस बार नीलामी के लिए मौदान में हैं। गंभीर ने इस बार दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलने की इच्छा जताई है। हालांकि केकेआर उन्हें आरटीएम के तहत दोबारा अपने साथ जोड़ सकती है। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

 

3. हरभजन सिंह

Advertisement

टर्बनेटर यानी हरभजन आईपीएल की शुरुआत से लगातार 10 साल तक मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे। देखना होगा कि मुंबई उन्हें दोबारा अपने साथ जोड़ती है या नहीं। 

 

4. युवराज सिंह

Advertisement

पिछले साल सनराइजर्ज हैदराबाद का हिस्सा रहे युवराज सिंह भी नीलामी में शामिल होंगे। दिग्गज ऑलराउंडरों में शुमार युवी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। ऐसे में उन्हें ज्यादा बड़ी कीमत नहीं मिलने वाली। सनराइजर्स का उन्हें रिटेन करने की संभावनांए बहुत कम है। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

 

5. रविचंद्रन अश्विन

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स ने रविचंद्रन अश्विन को रिटेन नहीं किया और रविंद्र जडेजा पर ज्यादा भरोसा जताया। हालांकि कप्तान एमएस धोनी ने कहा है कि सीएसके नीलामी में उन्हें हर हाल में खरीदने की कोशिश करेगी। अश्विन पर कई टीमें बड़ी बोली लगा सकती हैं। 

 

6. शिखर धवन

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद ने चौंकाते हुए शिखर धवन को रिटेन नहीं किया। माना जा रहे है कि हैदराबाद उन्हें राइट टू मैच के तहत भी नहीं खरीदेगी, जिसका कारण उनका लगातार फॉर्म में ना रहना है। देखना होगा अब गब्बर के लिए कौन सी टीमें भिड़ती हैं।

 

इन खिलाड़ियों का बेस प्राइस भी है 2 करोड़

Advertisement

केदार जाधव, मुरली विजय, केएल राहुल, रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक, यजवेंद्र चहल, कर्ण शर्मा

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार