धोनी ने टेस्ट मैचों बनाये हैं कई दिलचस्स रिकॉर्ड जिसे तोड़ पाना किसी भी भारतीय कप्तान के लिए टेढ़ी खीर साबित होगी। आईए जानते हैं► देखिए कैसे धोनी ने अपने 500वें इंटरनेशनल में अपनी बल्लेबाजी से जीता फैन्स का दिल VIDEO

Advertisement

सबसे सफल भारतीय कप्तान - अनिल कुंबले ने जब टेस्ट से संन्यास लिया तो धोनी भारतीय टीम के कप्तान बने और उन्होंने भारत को वनडे और टी 20 के बाद टेस्ट मैचों में भी ऊँचाइयों पर पहुंचाया। धोनी के कप्तानी में भारत पहली बार टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंचा। धोनी ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के 21 टेस्ट मैच जीत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए अपने कप्तानी में भारत के लिए कुल 27 मैच जितवाए।

Advertisement

भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे जयादा टेस्ट मैच खेला - धोनी ने भारत के लिए एक लंबे समय तक टेस्ट मैचों में नेतृत्व किया और इस दौरान उन्होंने भारत के लिए अपने करियर में कुल 90 टेस्ट मैच खेले जिसमें  60 मैचों में वह बतौर कप्तान टीम का हिस्सा रहे। धोनी के बाद सौरव गांगुली ने भारत के लिए कुल 49 मैचों में कप्तानी की है। 

 

टेस्ट मैचों में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज - धोनी एक शानदार विकेटकीपर होने के साथ-साथ एक परिपक़्व बल्लेबाज भी रहे हैं। भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। धोनी ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में 224 रनों की बेजोड़ पारी खेली।  

विकेटकीपर कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा टेस्ट मैच खेला - धोनी ने जब भारतीय टीम में अपना कदम रखा तब से वो क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए एक विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका में खेलते हुए नजर आए।  धोनी के नाम एक विकेटकीपर कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। धोनी ने बतौर विकेटकीपर कप्तान कुल 60 टेस्ट मैच खेले हैंं और उनके बाद बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम ने कुल 19 मैच बतौर विकेटकीपर कप्तान खेले हैं। 

 

टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा छक्का मारने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज: लंबे- लंबे गगनचुंम्बी छक्के मारने वाले धोनी के नाम टेस्ट में वीरेंद्र सहवाग के बाद किसी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड है। धोनी ने अपने टेस्ट करियर के दौरान कुल 78 छक्के जमाए हैं तो वही वीरेंद्र सहवाग ने कुल 91 छक्के लगाए हैं।

Advertisement

बतौर भारतीय विकेटकीपर टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा शतक - महेंद्र सिंह धोनी ने अपने टेस्ट करियर में कुल 6 शतक लगाए हैं जो किसी भी भारतीय विकेटकीपर के द्वारा लगाया गया सबसे ज्यादा शतक है। धोनी के बाद सय्यद किरमानी, फ़ारूख इंजीनियर और बीके कुंद्रन ने अपने टेस्ट करियर में 2-2 शतक लगाए हैं। 

एक पारी में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय विकेटकीपर-  धोनी ने साल 2009 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट में 6 कैच पकड़ कर किसी भी भारतीय विकेटकीपर के द्वारा सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड बनानें का कमाल कर दिखाया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार