टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज वंगिपुरप्पु वेंकटा साई लक्ष्मण यानी वीवीएस लक्ष्मण आज 45वां बर्थडे मना रहे हैं। लक्ष्मण का जन्म 1 नवंबर 1974 को हैदराबाद में हुआ था। इस खास मौके पर आए जानते हैं लक्ष्मण से जुड़ी कुछ खास बातें। 

Advertisement

पूर्व राष्ट्रपति के परिवार से

Advertisement

वीवीएस लक्ष्मण भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के भतीजे हैं।

पहले और आखिरी मैच में 0 पर आउट

लक्ष्मण के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज है। वनडे इंटरनेशनल करियर के पहले और आखिरी मैच में वह 0 पर आउट हुए थे। उन्होंने अपना डेब्यू मैच जिम्बाब्वे और आखिरी मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। 

 

पूरे करियर में 9 छक्के

Advertisement

लक्ष्मण सयंम के साथ बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते थे, इसलिए वह बहुत कम बड़े शॉट्स खेलते थे। इसके चलते ही लक्ष्मण ने अपने पूरे इंटरनेशनल करियर में कुल 9 छक्के मारे हैं। 

पहले शतक में लगे 3 साल

भारत के टेस्ट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में लक्ष्मण का नाम शुमार है। लेकिन उनके करियर की शुरूआत ज्यादा शानदार नहीं रही थी। 1996 में टेस्ट डेब्यू करने के बाद उन्हें पहला शतक जड़ने में तीन साल लगे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए टेस्ट मैच में 167 रन की पारी खेलकर उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा था। 

Advertisement

रणजी सीजन में सबसे ज्यादा रन

लक्ष्मण के नाम एक रणजी ट्रॉफी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1999-2000 रणजी ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 1415 रन बनाए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार