भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर इरफान पठान आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने काफी समय तक टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभाई। इरफान का जन्म 27 अक्टूबर साल 1984 को गुजरात के वड़ोदरा में हुआ था। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। 

Advertisement

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार

Advertisement

इरफान का परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर था। उनके पिता मस्जिद में काम किया करते थे और इरफान का पूरा परिवार वहीं रहता था। इरफान बचपन में मस्जिद के कमरे में ही गेंदबाजी की प्रैक्टिस किया करते थ। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS  

 

अनोखा रिकॉर्ड है इनके नाम

इरफान पठान के नाम वनडे में सबसे कम दिनों में 1000 रन बनाने के साथ 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1059 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। 

 

पहले ओवर में हैट्रिक

Advertisement

इरफान ने 29 जनवरी 2006 को पाकिस्तान के खिलाफ करांची में खेले गए टेस्ट मैच में पहले ओवर की चौथी, पांचवी और छठी गेंद पर सलमान बट,यूनुस खान और मोहम्मद यूसुफ को आउट कर हैट्रिक ली थी। वह टेस्ट क्रिकेट में पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के अकेले गेंदबाज हैं।

 

2007 टी-20 वर्ल्ड कप में मैन ऑफ द मैच

पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 2007 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में इरफान पठान ने टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम किरदान निभाया था। 4 ओवरों में 16 रन देकर 3 विकेट हासिल करने के लिए उन्हें इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला था। 

 
Advertisement

सबसे तेज विकेटों का शतक

इरफान के नाम वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 59 वनडे मैचों मे यह आंकड़ा छुआ था। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार