भारत के उभरते हुए युवा बल्लेबाज शुभमन गिल आज अपना 19वां जन्मदिन मना रहे हैं। बहुत कम उम्र में ही शुभमन ने क्रिकेट की बारीकियों को सिख अंडर 19 क्रिकेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। आइये उनके जन्मदिन के अवसर पर जानते है उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

Advertisement

जन्मस्थल व पूरा नाम

Advertisement

शुभमन गिल जा जन्म 8 सितंबर साल 1999 को पंजाब के फाजिल्का गाँव में हुआ। इनका पूरा नाम शुभमन सिंह गिल है। उन्होंने महज 4 साल के उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया लेकिन 7-8 साल के होते ही उन्हें पूर्ण एहसास हुआ कि उनकों क्रिकेट के खेल में ही अपना करियर बनाना हैं। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS  

यहां प्रैक्टिस करते थे शुभमन

शुभमन गिल के पिता जी एक किसान रहे है और शुभमन उन्हीं खेतों में प्रैक्टिस किया करते थे। उनके पिताजी अपने हेल्पर से शुभमन को गेंद फेंकनें को बोलते थे ताकि शुभमन अपनी बल्लेबाजी का अभ्यास कर सके। बाद में शुभमन अपने पिता के साथ मोहाली चले गए जहां उनका दाखिला पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के बिंद्रा स्टेडियम में हुआ।

 

है ऐसा अंधविश्वास

Advertisement

शुभमन गिल अपने हर मैच के दौरान मैदान पर अपने साथ लाल रुमाल रखते हैं। उनका मानना है कि लाल रुमाल रखने से वो मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। एक बार अंडर 16 मैच के दौरान उनके पास सफेद रुमाल था और उन्होंने उस मैच में शानदार शतक लगाया। बाद में उनकों ऐसा लगा कि ये रुमाल बहुत जल्द गंदा हो जाते हैं। अगले मैच में वो अपने साथ सफेद की जगह लाल रुमाल लेके आये और मैच में एक बार फिर शानदार शतक लगाया, तब से वो अपने साथ लाल रुमाल रखना नहीं भूलते। 

यूथ वनडे मैचों में बनाया है यह रिकॉर्ड

शुभमन गिल एकमात्र ऐसे बल्लेबाज है जिनका बल्लेबाजी औसत यूथ वनडे मैचों में 100 के ऊपर हैं। उनके नाम 15 पारियों में 104.45 की बेहतरीन औसत से 1149 रन बनाने का रिकॉर्ड है। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं।

Advertisement

इस दों क्रिकेटरों को मानते है अपना हीरो

शुभमन गिल ने एक इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा किया कि उनके पसंदीदा क्रिकटर्स कोई और नहीं बल्कि सदी के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वर्तमान में सबसे सर्वश्रेष्ठ विराट कोहली है। उन्होंने कहा कि "जब से मैंने क्रिकेट देखना शुरू किया है तब से सचिन एक लेजेंड रहे हैं और आगे भी रहेंगे। विराट कोहली के बारे में उन्होंने कहा कि "विराट जैसे प्रैसर हैंडल करते है वो काबिलेतारीफ है और वर्तमान में उनके जैसा बल्लेबाज पूरे विश्व में नहीं हैं।

वर्ल्ड कप के हीरो

Advertisement

इस साल की शुरूआत में खेले गए आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने में शुभमन ने अहम रोल निभाया था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए थे। 

 

स्कूल वालों ने भी की मदद

शुभमन दिन में 5-6 घंटे प्रैक्टिस करते थे, ऐसे में में वो बहुत कम ही स्कूल जाया करते थे। बावजूद इसके उनके स्कूल वाले उन्हें अटेंडेंस दे दिया करते थे। प्रैक्टिस के अलावा शुभमन अपने खान पान, जिम , योगा और अच्छी नींद पर भी ध्यान देते थे। साल 2014 में जब उन्होंने पंजाब के लिए अंडर16 स्टेट डेब्यू किया तो उन्होंने पहले ही मैच दोहरा शतक जड़ा।

Advertisement

इंग्लैंड की अंडर 19 टीम के खिलाफ किया ये कमाल

घरेलू मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद शुभमन का चयन भारतीय अंडर 19 की टीम में हुआ जहां इंग्लैंड की अंडर19 टीम ने भारत का दौरा किया। शुभमन ने उस सीरीज की 4 पारियों कुल 351 रन बनाए  और उन्हें "मैन ऑफ दी सीरीज" के खिताब से नवाजा गया।  बाद में जब भारत की अंडर 19 टीम ने इंग्लैंड के दौरा किया तब वो फिर से सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनें। उन्होंने उस सीरीज में 4 पारियों में कुल 278 रन बनाएं थे।

(SHUBHAM SHAH)

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार