श्रीलंका के बेहतरीन गेंदबाज लसिथ मलिंगा आज अपना 36वां बर्थडे मना रहे है। मलिंगा वर्ल्ड क्रिकेट में अपने अजीबोगरीब खतरनाक गेंदबाजी एक्शन के लिये मशहूर है। 28 अगस्त 1983 को  श्रीलंका के गॉल में पैदा हुए लसिथ मलिंगा के बारें में आइये जानते है कुछ दिलचस्प बातें।

Advertisement

वनडे में 3 बार हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज

Advertisement

लसिथ मलिंगा ने साल 2007 में साउथ अफ्रीका तथा साल 2011 में ही केन्या और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक लेते हुए वनडे में 3 बार हैट्रिक विकेट लेने का कारनामा किया है। साथ ही उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार 4 गेंदों में 4 विकेट हासिल किए थे,वह ऐसा करने वाले दुनिया के अकेले गेंदबाज हैं।  

एंजेलो मैथ्यूज के साथ अनोखा रिकॉर्ड

लसिथ मलिंगा ने साल 2010 में वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9वें विकेट लिए एंजेलो मैथ्यूज के साथ 132 रनों की साझेदारी की है जो कि 9वें विकेट के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

 

ऐसा कारनामा करने वाले इकलौते गेंदबाज

Advertisement

लसिथ मलिंगा ने वर्ल्ड कप के इतिहास में 2 बार हैट्रिक लेने का कारनामा किया है। साल 2007 वर्ल्ड कप में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तो वहीं 2011 वर्ल्ड कप में उन्होंने कोलोंबो के मैदान पर केन्या के खिलाफ हैट्रिक लिया है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

लसिथ मलिंगा आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। उन्होंने 122 आईपीएल मैचों में कुल 170 विकेट चटकाए है। 

Advertisement

अजीबोगरीब एक्शन के कारण पड़ा ये नाम

लसिथ मलिंगा अपने अनोखे एक्शन के कारण ज्यादा गति और सटीक तरीके से गेंदबाजी करते है। उनके इस एक्शन के कारण उनका नाम "स्लिंगा मलिंगा" पड़ा है। 

एक यादगार टेस्ट डेब्यू

Advertisement

लसिथ मलिंगा ने साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करते हुए कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने मैच में 92 रन देते हुए कुल 6 विकेट चटकाए थे।

श्रीलंका को बनाया टी-20 चैंपियन

साल 2014 टी20 वर्ल्ड कप में लसिथ मलिंगा ने श्रीलंकाई टीम की कमान संभाली। उनकी कप्तानी में श्रीलंका ने फाइनल मुक़ाबलें में भारत को 6 विकेट से हराते हुए वर्ल्ड टी-20 का खिताब जीता था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार