आईपीएल के 12वें सीजन में टीमों ने कई नए खिलाड़ियों पर दांव खेलते हुए उन्हें भारी-भरकम कीमत चुकाकर खरीदा। इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से इस सीजन में फ्रेंचाइजी के साथ-साथ फैंस को भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। आइए जानते हैं ऐसे ही 4 खिलाड़ियों के बारे में। 

Advertisement

वरुण चक्रवर्ती

Advertisement

मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को इस बार किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.40 करोड़ की भारी भरकम रकम मे खरीदा है। वरुण ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग मदुराई पैंथर्स को चैंपियन बनवाने में अहम किरदार निभाया था। उन्होंने 20.88 की औसत से 10 मैचों में कुल 9 विकेट चटकाएं थे। आईपीएल की नीलामी में इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद वरुण एक चर्चा का विषय रहे थे और ये आगामी टूर्नामेंट में अपनी स्पिन गेंदबाजी से तहलका मचा सकते हैं।

कृष्णपा गौतम

पिछले साल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से अपनी किफायती गेंदबाजी और निचले क्रम में विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियों में आने वाले कर्नाटक के कृष्णपा गौतम इस बार फिर आईपीएल में कमाल करने को तैयार है। उन्होंने तब राजस्थान रॉयल्स के तरफ से खेलते हुए 11 विकेट हासिल किए थे। उन्होंने अपने इस फॉर्म को जारी रखते हुए उन्होंने रणजी ट्रॉफी में कुल 34 विकेट अपने नाम किये हैं। इस बार भी राजस्थान की टीम को उनसे एक बड़े प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Advertisement

शिवम दुबे

मुंबई के तरफ से घरेलू टूर्नामेंट खेलने वाले शिवम दुबे को इस साल आईपीएल की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम ने करोड़ रुपये में खरीदा हैं। 25 वर्षीय शिवम एक बैटिंग ऑलराउंडर है। ये कर्नाटक के खिलाफ हुए एक रणजी मैच में 7 विकेट चटकाने तथा बड़ौदा के खिलाफ मैच में एक ओवर में 5 छक्के जड़ने के बाद सुर्खियों में आये । ये देखना दिलचस्प होगा कि शिवम इस बार विराट कोहली वाली टीम के लिए क्या कारनामा करते है।

Advertisement

प्रभसिमरन सिंह

आईपीएल के 12 वें सीजन की नीलामी में कई युवा खिलाड़ी में एक नाम पटियाला के 17 वर्षीय प्रभसिमरन सिंह का भी हैं। प्रभसिमरण सिंह को किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.8 करोड़ में खरीदा हैं। इन्होंने पिछले साल अंडर 19 एशिया कप फाइनल में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का जौहर दिखाते हुए 37 गेंदों में 65 रन बनाए थे। इसके अलावा इन्होंने डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में अमृतसर के खिलाफ 298 रनों की शानदार पारी खेली हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार