IPL 2024 Auction:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होने की संभावना है। इस ऑक्शन में सभी 10 टीमों की नजरें उन खिलाड़ियों पर होगी, जिन्होंने हाल ही में खत्म हुए वनडे वर्ल्ड कप में धमाल मचाया। आइए जानते हैं 5 खिलाड़ी, जिन्हें अगले सीजन के ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है। 

Advertisement

रचिन रविंद्र

Advertisement

न्यूजीलैंड के युवा क्रिकेटर रचिन रविंद्र ने वनडे वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता। 23 साल के रविंद्र ने 10 पारियों में 64.22 की औसत से 578 रन बनाए, जो डेब्यू वर्ल्ड कप में किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन है। विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले रविंद्र ओपनिंग के अलावा मिडल ऑर्डर में भी बल्लेबाजी की और गेंदबाजी में भी 5 विकेट अपने खाते में डाले। ऐसे में आगामी आईपीएल में उनपर टीम बड़ा दांव लगा सकती है। 

गेराल्ड कोइट्जे

23 साल के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोइट्जे 2023 वर्ल्ड कप में कागिसो रबाडा औऱ लुंगी एंगिडी जैसे अनुभवी गेंदबाजों पर भारी पड़े। डेब्यू वर्ल्ड कप में कोइट्जे ने 8 मैच में 20 विकेट लिए, जो एक इस टूर्नामेंट के एक एडिशन में किसी भी साउथ अफ्रीकी गेंदबाज द्वारा किया गया बेस्ट प्रदर्शन है। इसके अलावा कोइट्जे बल्ले से भी जरूर योगदान देने में सक्षम है।

 

डेरिल मिचेल

Advertisement

न्यूजीलैंड के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज 2023 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में पांचवें स्थान पर पर हैं। मिचेल ने टूर्नामेंट में कई बार दबाव में परिस्थितियों में पारी को संभाला औऱ तेजी से बल्लेबाजी की। मिचेल ने 9 पारियों में 69 की औसत से 552 रन बनाए, जिसमे उन्होंने दो शतक जड़े और दोनों मजबूत भारतीय टीम के खिलाफ। मिचेल को आईपीएल 2022 के ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था, लेकिन उस सीजन के बाद रिलीज कर दिया था। उन्होंने राजस्थान के लिए 2 मैच में 33 रन बनाए थे। 

ट्रेविस हेड

वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए विजयी पारी खेलने वाले ट्रेविस हेड को आगामी आईपीएल ऑक्शन में बड़ी रकम मिल सकती है। बीच टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ जुड़े हेड ने 6 पारियों में 329 रन बनाए, जिसमें फाइनल में उनके बल्ले से शानदार शतक आया। इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने 2 विकेट लिए। सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। 

Advertisement

दिलशान मदुशंका

Also Read: Live Score

श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया औऱ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहे। मदुशंका ने 9 मैच में 21 विकेट लिए, जिसमें पहले पावरप्ले में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। नई गेंद से विकेट लेने के साथ उन्होंने किफायती गेंदबाजी भी की। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार