आईपीएल ऑक्शन 2020 का आगाज 19 दिसंबर को कोलकाता में होने वाला है। आपको बता दें कि इस बार के ऑक्शन में हर किसी की निगाह खासकर आरसीबी और मुंबई इंडियंस की टीम पर होगी।

Advertisement

फैन्स ये देखना चाह रहें हो कि क्या आरसीबी की टीम इस बार के ऑक्शन में किन - किन खिलाड़ियों पर विश्वास के साथ पैसे खर्च करेगी तो वहीं दूसरी ओर मुबंई इंडियंस की टीम भी रणनीति के तहत ही ऑक्शन में उतरेगी। ऐसे में आईए जानते हैं ऐसे 3 खिलाड़ियों के बारे में जिसे ऑक्शन में खरीदने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम और मुंबई इंडियंस की टीम एड़ी चोटी का जोर लगा सकती है।

Advertisement

इयोन मॉर्गन
इंग्लैंड के छोटो फॉर्मेट के कप्तान मॉर्गन इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। हाल के समय में इयोन मॉर्गन ने टी-20 इंटरनेशनल में अपनी बल्लेबाजी से धमाका किया है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में इयोन मॉर्गन ने 5 मैच में 192 रन बनाए जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 193.93 का रहा था।

इतना ही नहीं अबू धाबी में खेले गए टी-10 लीग में भी इयोन मॉर्गन ने कमाल किया। अबू धाबी टी-10 लीग में उनका स्ट्राइक रेट 186.17 का रहा। यानि इयोन मॉर्गन आईपीएल ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों के नजर में होंगे। यानि आरसीबी और मुंबई इंडियंस की टीम इयोन मॉर्गन पर दांव खेलने के लिए तैयार रह सकते हैं। 

क्रिस लिन

आईपीएल ऑक्शन के लिए धमाकेदार बल्लेबाज क्रिस लिन को केकेआर की टीम ने रिलीज कर दिया। केकेआर की टीम का यह फैसला हर किसी को चौंका दिया। इतना ही नहीं केकेआर की टीम से रिलीज होने के बाद क्रिस लिन ने टी-10 लीग में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से फिर से हर किसी को हैरान कर दिया। यहां तक की केकेआर की आलोचना फैन्स करने लगे। टी-10 लीग में अपनी परफॉर्मेंस से क्रिस लिन ने आईपीएल के फ्रेंचाइजियों को जगा दिया है।

Advertisement

खासकर आरसीबी की टीम क्रिस लिन को खरीदने के बारे में सोच सकती है। वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की टीम उन खिलाड़़ियों पर ज्यादा भरोसा करती है जो मैच विनर होते हैं। ऐसे में आईपीएल 2020 के ऑक्शन में दोनों खिलाड़ियों के लिए आऱसीबी और मुंबई इंडियंस की टीम आपस में भिड़ सकती है।

रॉबिन उथप्पा
केकेआर ने रॉबिन उथप्पा को भी रिलीज कर दिया है। पिछले साल के आईपीएल में रॉबिन उथप्पा का परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा जिसके कारण ही शायद केकेआर ने उन्हें आईपीएल ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया है। भले ही रॉबिन उथप्पा ने पिछले साल आईपीएल में संघर्ष किया लेकिन उनके पास अनुभव खासा है। आरसीबी की टीम इस ऑक्शन में एक ऐसे अनुभवी खिलाड़ी को खरीदने के बारे में सोच सकती है जिसकी टीम आईपीएल का खिताब जीती हो। ऐसे में रॉबिन उथ्पपा पर आऱसीबी की टीम बोली लगा सकती है।

वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की टीम भी रॉबिन उथप्पा जैसे अनुभवी खिलाड़ी पर बोली लगा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्य कुमार यादव और इशान किशन के अलावा कोई भी घरेलू क्रिकेट का खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के पास नहीं है। ऐसे में अनुभव को देखते हुए रॉबिन उथप्पा पर रणनीति खेल सकती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार