IPL Batting Records: टी-20 को बल्लेबाजों को खेल कहा जाता है और इस फॉर्मेट में दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल के इतिहास में भी बल्लेबाजों ने खूब धमाल मचाया है। आईपीएल के आगामी सीजन की शुरूआत 22 मार्च से होगी, जिसमें पहली टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होनी होगी। आइए जानतें हैं आईपीएल के कुछ बल्लेबाजी रिकॉर्ड्स के बारे में। 

 
Advertisement

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बनाए हैं। कोहली ने आईपीएल में खेले गए 237 मैच की 229 पारियों में 37.24 की औसत से 7263 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 7 शतक और 50 अर्धशतक जड़े हैं। 

Advertisement

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम ही दर्ज है। आरसीबी के लिए खेलते हुए कोहली ने आईपीएल 2016 में 16 मैच में 81.08 की औसत से 973 रन बनाए थे। जिसमें उन्होंने 4 शतक औऱ 7 अर्धशतक जड़े थे। 

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने जड़े हैं। गेल ने आईपीएल में 142 मैच की 141 पारियों में 357 छक्के जड़े हैं। इस लिस्ट में कोई उनके आसपास भी नहीं है।

आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी गेल के नाम ही दर्ज है। आईपीएल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ हुए मैच में आरसीबी के लिए खेलते हुए गेल ने 66 गेंदों में नाबाद 175 रन बनाए थे, जिसमे उन्होंने 13 चौके और 17 छक्के जड़े थे। गेल द्वारा इस मैच में जड़े गए 17 छक्के, एक आईपीएल पारी में किसी भी खिलाड़ी द्वारा जड़े गए सबसे ज्यादा छक्के थे। 

Advertisement

दिनेश कार्तिक आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 17 बार 0 पर आउट हुए हैं। आगामी सीजन में वह आरसीबी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। 

Also Read: Live Score

आईपीएल में सबसे ज्यादा 7 शतक विराट कोहली ने जड़े हैं। वहीं डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 61 अर्धशतक जड़े हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार