आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों को पर्पल कैप से नवाजा जाता हैं। आईपीएल के इतिहास को देखा जाए तो पर्पल कैप पर स्पिनरों से ज्यादा तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। आइये आज जानते है आईपीएल के इतिहास में पर्पल कैप जीतने वाले गेंदबाजों के नाम।

Advertisement

सोहेल तनवीर

Advertisement

2008 में खेले गए आईपीएल के पहले सीजन में पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने पर्पल कैप पर कब्जा किया। तनवीर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 11 मैचों में कुल 22 विकेट चटकाए थे। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स की टीम चैंपियन बनी थी। 

आरपी सिंह

आईपीएल 2009 में भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने टूर्नामेंट में 16 मैच खेलते हुए कुल 23 विकेट झटके। डेक्कन चार्जर्स की तरफ से खेलते हुए आरपी ने पर्पल कैप अपने नाम की थी और टीम को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया था। 

प्रज्ञान ओझा

Advertisement

आईपीएल के तीसरें सीजन में भारत के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा डेक्कन चार्जर्स की तरफ से खेलते हुए पर्पल कैप जीते। ओझा ने 2010 आईपीएल में 16 मैचों में कुल 21 विकेट हासिल किए थे।

लसिथ मलिंगा

श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने आईपीएल 2011 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 16 मैचों में 28 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की थी। 

Advertisement

मोर्ने मोर्कल

साउथ अफ्रीका के लंबे कद के तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल आईपीएल के पांचवे सीजन में पर्पल कैप के विजेता रहे थे। तब मोर्केल ने दिल्ली की तरफ से खेलते हुए 16 मैचों में 25 विकेट अपने नाम किए थे।

ड्वेन ब्रावो

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स के तरफ से खेलने वाले वेस्टइंडीज के शानदार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने साल 2013 में पर्पल कैप अपने नाम की थी। ब्रावो ने टूर्नामेंट में 18 मैचों में कुल 32 विकेट अपने नाम किए थे।

मोहित शर्मा

भारत के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा आईपीएल 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए खेलते हुए में 16 मैचों में 23 विकेट चटकाते हुए पर्पल कैप पर कब्जा किया था। 

Advertisement

ड्वेन ब्रावो

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ब्रावो ने एक बार फिर गेंदबाजी में कमाल करते हुए आईपीएल के 8वें सीजन में पर्पल कैप पर कब्जा किया था। ब्रावो ने चेन्नई के तरफ से 16 मैचों में कुल 25 विकेट हासिल किए थे।

भुवनेश्वर कुमार

Advertisement

भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 17 मैचों में कुल 23 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की थी। इस साल हैदराबाद की टीम चैंपियन भी बनी थी। 

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार ने अपनी शानदार  गेंदबाजी का सिलसिला कायम रखते हुए 2017 आईपीएल में भी पर्पल कैप अपने नाम की। भुवी ने आईपीएल 2017 में खेले गए 14 मैचों में 26 विकेट चटकाए।

Advertisement

एंड्रू टाई 

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर एंड्रू टाई ने आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए खेलते हुए 14 मैचों में 24 विकेट चटकाते हुए पर्पल कैप अपने नाम की थी। पंजाब की टीम प्लेऑफ से पहले ही बार हो गई थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार