क्रिकेट में कहावत है, ‘पकड़ो कैच जीतो मैच।’ किसी भी फॉर्मेट में फील्डिंग मैच का परिणाम निर्धारित करने अहम रोल निभाती है। टी-20 में अच्छी फील्डिंग की अहमियत और बढ़ जाती है। आइए आपको बताते हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में।

Advertisement

1. सुरेश रैना (Suresh Raina)

Advertisement

भारतीय क्रिकेट इतिहास के बेस्ट फील्डर्स में शुमार सुरेश रैना आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में पहले स्थान पर हैं। रैना ने आईपीएल की 192 पारियों में 102 कैच पकड़े हैं। वह एकमात्र खिलाड़ी हैं जिसने इस लीग में 100 या उससे ज्यादा कैच पकड़े हैं। रैना आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा दो साल गुजरात लायंस की टीम का हिस्सा रहे थे। 

2. कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard)

मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने बाउंड्री लाइन पर अपनी बेहतरीन फील्डिंग के लिए मशहूर हैं। अपने कद से भी पोलार्ड को कैच पकड़ने में मदद मिलती है, इसलिए वह मैदान पर ज्यादातर लॉन्ग ऑन और लॉन्ग ऑफ में ही फील्डिंग करते हुए नजर आते हैं। पोलार्ड ने आईपीएल में 164 पारियों में 90 कैच पकड़े हैं।  

Advertisement

3. रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। मैच के दौरान ज्यादातर सर्कल में फील्डिंग करने वाले रोहित ने आईपीएल की 200 पारियों में 89 कैच लपके हैं। 

Advertisement

4. एबी डी विलियर्स (AB de Villiers)

साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डी विलियर्स भी अपनी शानदार फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं। डी विलियर्स ने अब तक 122 पारियों में 83 कैच लपके हैं। दिल्ली के खेलते हुए आईपीएल डेब्यू करने वाले डी विलियर्स 2011 से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा हैं।

Advertisement

5. विराट कोहली (Virat Kohli)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में 190 पारियों में 76 कैच लपके हैं। कोहली शुरूआत से ही आरसीबी का हिस्सा है औऱ 2013 से उन्होंने टीम की कमान भी संभाली हुई है। हालांकि वह टीम को एक भी खिताब जितान में सफल नहीं हुए हैं।     

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार