इंटरनेशनल क्रिकेट में एक गेंदबाज के लिए 5 विकेट लेना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना एक बल्लेबाज के लिए शतक लगाना। वनडे क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज के लिए ऐसा करना बहुत बड़ी बात है। आइए जानते हैं वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार एक मैच में पांच विकेट लेने वाले दुनिया के टॉप 5 गेंदबाज। 

Advertisement

वकार यूनुस

Advertisement

वनडे मैचों की एक पारी में सबसे ज्यादा 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के वकार यूनुस के नाम है। वकार ने 262 वनडे मैचों में 13 बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 36 रन देकर 7 विकेट रहा। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS  

 

मुथैया मुरलीधरन

इंटरनेशनल क्रिकेट मे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने अपने वनडे करियर के 350 मैचों के दौरान एक पारी में कुल 10 बार 5 विकेट हासिल किया हैं। जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन  30 रन देकर 7 विकेट रहा।

 
Advertisement

ब्रेट ली

वर्ल्ड के तेज गेंदबाजों में से एक ब्रेट ली ने अपने वनडे करियर में कुल 221 मैच खेले है जिसमें उन्होंने एक पारी में 9 बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 5 विकेट रहा।

 
Advertisement

शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने अपने 398 वनडे मैचों में कुल 9 बार एक पारी में 5 विकेट हासिल किए। इस दौरान अफरीदी का बेस्ट प्रदर्शन 12 रन देकर 7 विकेट रहा।

 

लसिथ मलिंगा

Advertisement

श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने अभी तक के अपने वनडे करियर में खेले गए 208 मैचों के कुल 8 बार एक पारी 5 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान मलिंगा का बेस्ट प्रदर्शन 38 रन देकर 6 विकेट रहा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार