15 अगस्त, 2022 को भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और पूरा देश आज़ादी के इस अमृत महोत्सव का आनंद ले रहा है। हालांकि, 15 अगस्त को देश आजादी का जश्न तो मना रहा है लेकिन इस आज़ादी के दिन ही दो साल पहले एमएस धोनी और सुरेश रैना ने फैंस को ऐसा झटका दिया था जिसको आज भी याद करके आंखें नम हो जाती हैं।

Advertisement

जी हां, एमएस धोनी और सुरेश रैना ने दो साल पहले (15 अगस्त) के ही दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रहे धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को भारतीय समयानुसार शाम 7:29 बजे ये चौंकाने वाला ऐलान किया था। धोनी की इस घोषणा के चंद मिनट बाद ही रैना ने भी अपनी रिटायरमेंट का ऐलान करके फैंस को डबल झटका दे दिया।

Advertisement

धोनी की आखिरी इंटरनेशनल पारी 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आई थी जहां वो मैच फिनिश करने में नाकाम रहे थे और भारतीय टीम को वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा था। इस मैच में रनआउट होने के बाद धोनी के चेहरे पर जो निराशा थी उसने करोड़ों आंखें नम कर दी थीं। इसके बाद धोनी ने भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेला।

धोनी ने अपने करियर की शुरुआत 23 दिसंबर (2004) को बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में की थी। धोनी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर के दौरान कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए जो शायद ही कोई कप्तान या खिलाड़ी तोड़ पाए। माही दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफियां जीती हुई हैं। वहीं, अगर आप इतिहास के सबसे सफल कप्तान उठा कर देखें तो दुनिया का कोई भी कप्तान ये कारनामा नहीं कर पाया है। इसलिए भारतीय फैंस काफी खुशकिस्मत हैं कि उन्होंने धोनी को खेलते और कप्तानी करते हुए देखा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार