भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। धोनी ने भले ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन वो आज भी फैंस के बीच उतने ही चर्चा में रहते हैं जितने अपने भारत के लिए खेलते वक्त थे।

Advertisement

सबसे हैरानी की बात है कि 15 अगस्त 2020 क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी की कमाई में इतनी कमी नहीं आई है। धोनी की सबसे ज्यादा कमाई आईपीएल से होती है। वो अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बने हुए है। इसके अलावा वो कई अन्य विज्ञापन में नजर आते है तथा धोनी एक क्रिकेटर होने के साथ-साथ एक बिजनेस मैन भी है।

Advertisement

2021 के एक आंकड़े की बात करे तो धोनी एक साल में लगभग 74.49 करोड़ रुपये कमाते हैं। आईपीएल से धोनी हर सीजन 15 करोड़ रुपये कमाते हैं। आईपीएल में धोनी की इस कीमत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2008 में पहले संस्करण के शुरू होने से पहले नीलामी में धोनी पर सभी 8 टीमों ने बोली लगाई थी।

विज्ञापन और प्रचार की बात करे तो धोनी अभी ड्रीम 11, गो डैडी, मास्टर कार्ड और Yippee Noodles, गल्फ इंजन ऑयल के साथ भी जुड़े हुए है। एक रिपोर्ट की माने तो धोनी इन कंपनियों से हर साल लगभग 50 करोड़ की राशि कमाते हैं।

धोनी के घर की बात करे तो रांची में उनके घर की कीमत 6 करोड़ रूपये है। इसके अलावा रांची में इनका फार्म हाउस 7 एकड़ में है।

साल में धोनी 74.49 कमाते है और कुल मिलाकर धोनी की नेट वर्थ की बात की जाए तो वो 819 करोड़ के मालिक है। धोनी की गिनती स्पोर्ट्स वर्ल्ड में सबसे अमीर खिलाड़ियों में होती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार