टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए 150 से ज्यादा रन बनाना ही बड़ी उपलब्धि माना जाता है, लेकिन कुछ बल्लेबाजों ने इस फॉर्मेट में ऐसी पारियां खेली हैं, जिन्हें लंबे समय तक याद रखा जाएगा। अब भारतीय युवा अनकैप्ट बल्लेबाज नमन धीर (Naman Dhir) ने भी इस खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।

Advertisement

पंजाब की घरेलू क्रिकेट लीग में नमन धीर ने 173 रन की तूफानी पारी खेली। इस शानदार प्रदर्शन के साथ वह टी20 क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। इस लिस्ट में कई दिग्गज बल्लेबाजों का नाम शामिल है।

5. करणबीर सिंह
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रिया के करणबीर सिंह हैं। उन्होंने जून 2026 में हंगरी के खिलाफ तीसरे T20I में सिर्फ 57 गेंदों पर 164 रन ठोके थे। उनकी पारी में 18 चौके और 12 छक्के शामिल थे। यानी सिर्फ चौकों और छक्कों से ही उन्होंने 144 रन बना दिए थे। उनकी यह विस्फोटक पारी उन्हें T20 क्रिकेट की सबसे बड़ी पारियों की टॉप-5 लिस्ट में ले आई।

4. हमजा खान
रवांडा के हमजा खान इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 24 मई 2026 को आइवरी कोस्ट के खिलाफ 65 गेंदों पर नाबाद 164 रन बनाए थे। हमजा खान की इस पारी में 9 चौके और 15 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी ने उन्हें T20 क्रिकेट की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियों के रिकॉर्ड में जगह दिलाई।

3. एरॉन फिंच
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज एरॉन फिंच इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2018 में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 76 गेंदों पर 172 रन की शानदार पारी खेली थी। एरॉन फिंच की इस पारी में 10 चौके और 16 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 226.31 रहा था। यह पारी 2026 तक T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है।

2. नमन धीर
अब बात उस भारतीय बल्लेबाज की, जिसने इस पूरी लिस्ट में अपनी जगह बनाकर सबका ध्यान खींच लिया है। 26 वर्षीय नमन धीर ने मंगलवार (8 सितंबर) को शेर-ए-पंजाब T20 लीग 2026 में मोहाली किंग्स के लिए खेलते हुए 64 गेंदों पर 173 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 16 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

1. क्रिस गेल
टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड आज भी वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ सिर्फ 66 गेंदों पर नाबाद 175 रन बनाए थे। क्रिस गेल की इस ऐतिहासिक पारी में 13 चौके और 17 छक्के शामिल थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 265.15 रहा था। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार