ट्रेंटब्रिंज में इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच ड्रा रहा। दोनों ही टीमें अपने प्रदर्शन को लेकर खुश हैं और अब दोनों की नजरें 17 जुलाई से लॉर्ड्स में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच पर है। 

Advertisement

यह देखना दिलचस्प होगा कि धोनी उसी प्लेइंग इलेवन के साथ खेलते हैं या कोई बदलाव करते हैं। पहले मैच में डेब्यू करने वाले स्टुअर्ट बिन्नी ने ट्रेंटब्रिज टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार बैटिंग की थी। जो उन्हें अगले टेस्ट में प्लेइन इलेवन में खिलाने की वजह बन सकता है ।

Advertisement

इससे पहले लॉर्ड्स में इंडिया और इंग्लैंड का मुकाबला 2011 में हुआ था। वह टेस्ट क्रिकेट का 2000वां और इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया 100वां मैच था। 196 रनों की बड़ी जीत के साथ इंग्लैंड ने इस टेस्ट को यादगार बना दिया था। इस मैच में केविन पीटरसन ने डबल सेंचुरी मारी थी और इंग्लैंड ने 474 रनों पर पार घोषित कर दी थी। इंडिया पहली पारी में 286 रनों पर ऑल आउट हो गई थी जिसमें राहुल द्रविड़ का शानदार शतक भी शामिल था। दूसरी पारी में इंडियन गेंदबाजों की खराब बॉलिंग के कारण इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने मैच अपने पक्ष में कर लिया था और इंडिया मैच के आखिरी दिन 30 ओवर बाकी रहते ही ऑलआउट होकर बाहर हो गई थी।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार