मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में मुंबई के स्पिनर रघु शर्मा ने अपना पहला विकेट लेकर खास पल जिया। उन्होंने अक्षत रघुवंशी को आउट किया, लेकिन इसके बाद उनका सेलिब्रेशन ज्यादा चर्चा में रहा। रघु ने जेब से एक पर्ची निकालकर भावुक संदेश दिखाया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।

Advertisement

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार (4 मई) को खेला जा रहा आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला मुंबई इंडियंस के 33 साल के लेग स्पिनर रघु शर्मा के लिए बेहद खास बन गया। उन्होंने अपने IPL करियर का पहला विकेट हासिल किया और इस उपलब्धि को एक इमोशनल अंदाज़ में सेलिब्रेट किया।

Advertisement

रघु शर्मा ने पहली पारी के 13वें ओवर में लखनऊ के युवा बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी को अपना पहला शिकार बनाया। ओवर की पहली ही गेंद पर अक्षत रघुवंशी ने आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में हल्की सी उछल गई। रघु ने खुद ही आगे बढ़कर आसान कैच लपक लिया और उन्हें पवेलियन भेज दिया। इस कैच के चलते ही अक्षत रघुवंशी 7 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए।

लेकिन असली चर्चा इसके बाद शुरू हुई। विकेट लेने के तुरंत बाद रघु शर्मा ने अपनी जेब से एक पर्ची निकाली और उस पर लिखा संदेश कैमरे की तरफ दिखाया। इस पर्ची पर लिखा था कि “15 साल का दर्द आज खत्म हुआ, मुंबई इंडियंस का धन्यवाद, जय श्री राम।”

VIDEO:

उनका यह भावुक जश्न देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी काफी प्रभावित हुए और सोशल मीडिया पर भी यह पल तेजी से वायरल हो गया। यह सिर्फ एक विकेट नहीं, बल्कि रघु शर्मा के लंबे संघर्ष और मेहनत की कहानी भी बयां कर गया। इस मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर अहम विकेट झटका।

Advertisement

मैच की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसमें निकोलस पूरन ने 21 गेंदों में 63 रन की तूफानी पारी खेली। मिचेल मार्श ने 25 गेंदों में 44 रन बनाए, जबकि एडेन मार्करम (31) और हिममत सिंह (40) ने भी अंत में अहम योगदान दिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार