Raghu sharma
22 साल के Cooper Connolly ने मारा 102 मीटर लंबा मॉन्स्टर छक्का, स्टेडियम के बाहर गिरी बॉल; देखें VIDEO
Cooper Connolly 102m Six Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के युवा ऑलराउंडर कूपर कोनोली (Cooper Connolly) मुंबई इंडियंस के सामने अपनी बैटिंग से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 22 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि इसी बीच उन्होंने एक 102 मीटर का मॉन्स्टर छक्का मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
कूपर कोनोली का ये छक्का पंजाब किंग्स की पारी के आठवें ओवर में देखने को मिला। मुंबई इंडियंस के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ रघु शर्मा करने आए थे जिन्होंने अपना चौथा गेंद ऑफ साइड में डिलीवर किया। ध्यान दें कि ये बॉल कूपर के हिटिंग एरिया में था जिस पर 22 साल के खिलाड़ी ने लॉन्ग ऑन की तरफ छक्का लगाया और गेंद 102 मीटर दूर स्टेडियम के बाहर भेज दी।
Related Cricket News on Raghu sharma
-
VIDEO: MI के स्पिनर Raghu Sharma का इमोशनल मोमेंट, पहला IPL विकेट लेकर दिखाया दिल छू लेने वाला…
आईपीएल 2026 के मुकाबले में मुंबई के स्पिनर रघु शर्मा ने अपना पहला विकेट लेकर खास पल जिया। उन्होंने अक्षत रघुवंशी को आउट किया, लेकिन इसके बाद उनका सेलिब्रेशन ज्यादा चर्चा में रहा। ...
-
मुंबई इंडियंस ने चोटिल विग्नेश पुथुर की जगह रघु शर्मा को किया शामिल
Raghu Sharma: मुंबई इंडियंस (एमआई) ने लेग स्पिनर रघु शर्मा को विग्नेश पुथुर के स्थान पर शामिल किया है। विग्नेश पुथुर चोट के कारण आईपीएल 2025 के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं, फ्रेंचाइजी ...
-
Mumbai Indians को लगा सबसे तगड़ा झटका, IPL 2025 से बाहर हुआ ये स्टार गेंदबाज़; 32 साल के…
मुंबई इंडियंस को आईपीएल के 18वें सीजन के बीच एक बड़ा झटका लगा है और उनका एक स्टार गेंदबाज़ चोटिल होने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago