IPL 2025: MI sign Raghu Sharma as Vignesh Puthur's replacement for the rest of season (Image Source: IANS)
Raghu Sharma: मुंबई इंडियंस (एमआई) ने लेग स्पिनर रघु शर्मा को विग्नेश पुथुर के स्थान पर शामिल किया है। विग्नेश पुथुर चोट के कारण आईपीएल 2025 के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं, फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
राजस्थान रॉयल्स के सामने गुरुवार को उन्हें टीम मौका दे सकती है। वह आरएपीपी सूची से 30 लाख रुपये के आधार मूल्य पर एमआई में शामिल हुए हैं।
11 मार्च 1993 को जालंधर, पंजाब में जन्मे रघु दाएं हाथ के लेग ब्रेक गेंदबाज हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में पंजाब और पुडुचेरी का प्रतिनिधित्व किया है। 11 प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 19.59 की औसत से 57 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/56 रहा है।