आईपीएल 2026 के 49वें मैच में पंजाब किंग्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 236 रनों का पीछा कर रही थी और उन्हें अपने ओपनर्स से अच्छी शुरुआत की दरकार थी लेकिन इस बार भी ऐसा ना हुआ और ओपनर प्रियांश आर्या पहले ही ओवर में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें पैट कमिंस ने अपना शिकार बनाकर पंजाब को सबसे बड़ा झटका दिया।

Advertisement

ये पंजाब की पारी का पहला ओवर था और ओवर की आखिरी गेंद कमिंस ने बाउंसर डाली जिस पर प्रियांश पूरी तरह से फंस गए और बाउंड्री पर ईशान मलिंगा ने एक शानदार कैच लपककर उनकी पारी का अंत कर दिया। जिस गेंद पर प्रियांश आउट हुए उससे पहले भी कमिंस ने बाउंसर डालकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे और अगली ही गेंद पर उन्होंने प्रियांश को अपना शिकार भी बना लिया। उनके विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो पंजाब ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले फील्डिंग का फैसला किया लेकिन हैदराबाद के बल्लेबाजों ने श्रेयस अय्यर के इस फैसले को गलत साबित करते हुए स्कोरबोर्ड पर 235 रनों का बड़ा स्कोर लगा दिया। हैदराबाद के लिए उनके ओपनर्स ने एक बार फिर से तूफानी शुरुआत की और 3.3 ओवर्स में ही 54 रन बना दिए। अभिषेक शर्मा ने आउट होने से पहले 13 गेंदों में 35 रनों की तूफानी पारी खेली जबकि ट्रेविस हेड ने भी 19 गेंदों में 38 रन बनाए। इसके बाद नंबर तीन पर आए ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और पंजाब के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए 32 गेंदों में 55 रन बना दिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

किशन के आउट होने के बाद भी रनों का सिलसिला नहीं रुका और हेनरिक क्लासेन ने भी (69) अर्द्धशतक लगाकर अपनी टीम को 200 के पार ले जाने में अहम भूमिका निभाई। अंत में नीतिश कुमार रेड्डी ने भी 29 रनों का अहम योगदान दिया जिसके चलते सनराइजर्स हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 235 रन बनाने में सफल रही। 

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार