पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने मैदान पर ऐसा तूफान मचाया कि लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए गेंदबाजी कर रहे एडेन मार्कराम पूरी तरह दबाव में आ गए। एक ही ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर छक्कों की बारिश कर दी और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

Advertisement

मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में रविवार (19 अप्रैल) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 का 29वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पंजाब किंग्स को प्रभसिमरन सिंह (0) के रुप में शुरुआती झटका जरुर जल्दी लगा, लेकिन इसके बाद जो हुआ वह देखेने लायक था। प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने मोर्चा संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 182 रन की विशाल साझेदारी कर टीम को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। 

Advertisement

लेकिन असली खेल पारी के 13वें ओवर में देखने को मिला, जब एडेन मार्कराम गेंदबाजी करने आए और उनके इस ओवर में जमकर धुनाई हुई। पहली तीन गेंदों पर कूपर कोनोली ने लगातार तीन छक्के जड़ दिए, जिससे मार्कराम पूरी तरह दबाव में आ गए। इसके बाद एक वाइड गेंद आई और फिर एक रन लिया गया।

ओवर की पांचवीं गेंद पर प्रियांश आर्य ने डीप मिडविकेट के ऊपर से शानदार छक्का जड़ा और आखिरी गेंद पर सीधा शॉट खेलकर एक और छक्का लगाते हुए ओवर में कुल 32 रन बटोर लिए।

VIDEO:

वहीं इस ओवर के साथ ही एडेन मार्कराम के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया, क्योंकि यह यह सीजन का सबसे महंगा और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा ओवर बन गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड रवि बिश्नोई के नाम था, जिन्होंने 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ एक ओवर में 27 रन खर्च किए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

प्रियांश आर्य ने इस मुकाबले में 37 गेंदों में 93 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। वहीं कूपर कोनोली ने भी 46 गेंदों में 87 रन बनाकर शानदार साथ निभाया। दोनों की इस धमाकेदार बल्लेबाजी के चलते पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार