दुनिया के सबसे पुराने क्रिकेट एनुअल, 'विजडन क्रिकेटर्स अल्मनैक ( Wisden Cricketers' Almanac)' जिसे आम तौर पर 'विजडन' ही कह देते हैं, का प्रकाशन उतना ही नियमित है जितना हर इंग्लिश समर में क्रिकेट सीजन की शुरुआत। इसमें कोई शक नहीं कि इंटरनेट के मौजूदा युग में क्रिकेट से जुड़ी घटनाओं का रिकॉर्ड रखने के साथ-साथ, उन पर नजर रखने वाले एनुअल के तौर पर इसका महत्व कुछ हद तक कम हुआ है, तब भी अपनी अनोखी खूबियों और जानकारी की वजह से इसे क्रिकेट को वास्तव में चाहने वालों की किताबों की लाइब्रेरी में, जरूर जगह मिलती है। असल में, इसे तो कभी-कभी 'क्रिकेट की बाइबिल' भी कहा जाता है।

Advertisement

इस समय लॉरेंस बूथ इस क्रिकेट 'बाइबिल' के संपादक हैं और हमेशा की तरह, उन्होंने इस एनुअल के 163वें एडिशन में भी आज की क्रिकेट से जुड़े मुद्दों पर बात की है।

Advertisement

भारत के नजरिए से, इस नए एडिशन की सबसे दिल खुश कर देने वाली बात है विजडन सालाना अवॉर्ड्स में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा। देखिए:

साल के पांच क्रिकेटर (Five cricketers of the year) : 'मेन इन ब्लू' ने 2025 में इंग्लैंड का टूर किया था और उस नाते इन अवॉर्ड्स के लिए चुने जाने की योग्यता पार की। यह अल्मनैक का सबसे पुराना अवार्ड है और आम तौर पर पिछले इंग्लिश समर में किए प्रदर्शन पर इसे देते हैं। शुभमन गिल की टेस्ट टीम के चार खिलाड़ी के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं:

ऋषभ पंत: 'ऋषभ पंत का तूफानी और शानदार प्रदर्शन इस समर की सबसे खास बातों में से एक था, खासकर हेडिंग्ले में, जहां 134 और 118 रन बनाए। तीन 50 भी बनाए- आखिरी तो पैर में चोट लगने के बाद,' विजडन ने लिखा।

रवींद्र जडेजा: इंग्लैंड में भारत की टेस्ट सीरीज में वापसी की कोशिश में ख़ास भूमिका निभाई, और 86 की औसत से 516 रन बनाकर सबसे ज़्यादा औसत दर्ज करने वाले खिलाड़ी रहे। 50 या उससे ज़्यादा के उनके 6 स्कोर में मैनचेस्टर में एक मैच बचाने वाला 100 भी शामिल था।

Advertisement

मोहम्मद सिराज: इंग्लैंड-भारत टेस्ट सीरीज में 23 विकेट लिए, और ओवल में आखिरी मौके पर 5 विकेट लेते हुए सीरीज 2-2 से बराबर करवाई। इन 5 विकेट में, इंग्लैंड के आखिरी चार विकेटों में से, 3 विकेट एक बेहद रोमांचक आखिरी सुबह लिए थे।

शुभमन गिल: 'उनके रनों के अंबार ने एंडरसन-तेंदुलकर टेस्ट सीरीज़ पर अपना दबदबा बनाए रखा; उनके 754 रन, इंग्लैंड के विरुद्ध किसी एक सीरीज में भारत की तरफ से अब तक का सबसे ज्यादा स्कोर है। इसमें एजबेस्टन में 269 और 161 रन की शानदार पारी शामिल थी, जिसके बीच हेडिंग्ले और ओल्ड ट्रैफर्ड में 100 भी बनाए,' विजडन ने रिपोर्ट किया है।

हसीब हमीद: नॉटिंघमशायर को 15 साल में पहली बार चैंपियनशिप जिताने वाले ये कप्तान, इस लिस्ट में शामिल अकेले गैर-भारतीय खिलाड़ी हैं। 66 की औसत से 1,258 रन बनाकर टीम की जीत में ख़ास भूमिका निभाई। दो बार पारी शुरू कर आखिर तक आउट न हुए (कैरीड हिज़ बैट), और जो 4 शतक बनाए उनमें से दो को दोहरे शतक में बदला।

Advertisement

दुनिया के लीडिंग पुरुष क्रिकेटर (Leading men’s cricketer in the world): मिशेल स्टार्क। उन्होंने इस कैलेंडर साल में खेले 11 टेस्ट में 17.32 की औसत से 55 विकेट लिए। इसमें वेस्टइंडीज के विरुद्ध 9 रन देकर 6 विकेट का उनका करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शामिल है। इसके बाद, 2025-26 एशेज के शुरुआती दो टेस्ट में 18 विकेट लेते हुए अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा। इस पूरी सीरीज में 19.93 की औसत से कुल 31 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई।

लीडिंग महिला क्रिकेटर (Leading women’s cricketer): भारत की दीप्ति शर्मा। उन्होंने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत में ख़ास भूमिका निभाई। 30 की औसत से 215 रन बनाए और 20 की औसत से 22 विकेट लिए। ये किसी भी पुरुष या महिला क्रिकेटर के लिए एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड है। फाइनल मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया, 58 रन (लगभग एक गेंद पर एक रन के रेट से)  और 39 रन देकर 5 विकेट तथा भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। 28 साल की दीप्ति को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया। इस प्रतिष्ठित विजडन अवार्ड को जीतने वाली अन्य भारतीय महिला खिलाड़ी:

2017: मिताली राज

Advertisement

2018: स्मृति मंधाना

2024: स्मृति मंधाना

लीडिंग टी20 क्रिकेटर (Leading T20 cricketer): भारत के अभिषेक शर्मा। उन्हें 2025 में 1,000 से ज्यादा रन बनाने के लिए ये अवार्ड मिला- ये एक गेंद पर दो रन से भी ज्यादा के रेट से बनाए थे।

Advertisement

साल के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए विजडन ट्रॉफी (Wisden Trophy for the best performance of the year): एजबेस्टन में भारत की टेस्ट जीत के दौरान दो पारियों में कुल 430 रन बनाने के लिए शुभमन गिल को ये अवार्ड मिला। 

'साल के पांच क्रिकेटर (Five cricketers of the year)' चुनने का सिलसिला 1889 से चला आ रहा है और इस तरह क्रिकेट के सबसे पुराने व्यक्तिगत अवार्ड का दर्जा हासिल है इसे। वे भारतीय टेस्ट क्रिकेटर जो 'साल के पांच विजडन क्रिकेटर' में आए हैं:

1932: नवाब पटौदी सीनियर (इंग्लैंड के लिए प्रदर्शन)

Advertisement

1933: सीके नायडू

1937: विजय मर्चेंट

1947: वीनू मांकड़

Advertisement

1968: नवाब पटौदी जूनियर

1972: भगवत चन्द्रशेखर

1980: सुनील गावस्कर

Advertisement

1983: कपिल देव

1984: मोहिंदर अमरनाथ

1987: दिलीप वेंगसरकर

Advertisement

1991: मोहम्मद अजहरुद्दीन

1996: अनिल कुंबले

1997: सचिन तेंदुलकर

Advertisement

2000: राहुल द्रविड़

2002: वीवीएस लक्ष्मण

2008: जहीर खान

Advertisement

2014: शिखर धवन

2019: विराट कोहली

2022: जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा

Advertisement

2023: हरमनप्रीत कौर

2026: शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज

Also Read: LIVE Cricket Score

चरनपाल सिंह सोबती

Advertisement

लेखक के बारे में

Charanpal Singh Sobti
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार