मुंबई के ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw Tripal Century) ने असम के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2022-23 के मुकाबले में बुधवार (11 जनवरी) को तूफानी तिहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। शॉ ने 383 गेंदों में 379 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 49 चौके और 4 छक्के जड़े। इस एतेहासिक पारी के साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

बतौर ओपनर सबसे बड़ी पारी

Advertisement

रणजी ट्रॉफी में बतौर ओपनर ये सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड गुजरात के समित गोहेल के नाम है, जिन्होंने 2016 में उड़ीसा के खिलाफ नाबाद 359 रन की पारी खेली थी।  

रणजी की दूसरी सबसे बड़ी पारी

पृथ्वी ने रणजी ट्रॉफी इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी व्यक्ति पारी खेलने का रिकॉर्ड बना दिया है। इस मामले में उन्होंने संजय मांजरेकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1991 में मुंबई के लिए खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ 377 रन बनाए थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर बीबी निंबालकर हैं, जिन्होंने 1948 में महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए काठियावाड़ के खिलाफ नाबाद 443 रन की पारी खेली थी।

123 साल बाद हुआ ऐसा

Advertisement

पृथ्वी एक फर्स्ट क्लास मैच में लंच से पहले दो बार 100 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा 123 साल पहले (1900 में) ग्लॉस्टर्शायर के लिए खेलते हुए गिल्बर्ट जेसप ने यॉर्कर के खिलाफ हुए फर्स्ट क्लास मैच में ऐसा किया था। पृथ्वी ने एक ही पारी में दो बार ऐसा किया है जबकि जेसप ने अलग-अलग पारियों में किया था।

मुकाबले की बात की जाए तो मुंबई ने 4 विकेट के नुकसान पर 687 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी थी। पृथ्वी के अलावा कप्तान अंजिक्य रहाणे ने 191 रन बनाए। इसके जवाब में असम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 129 रन बना लिए हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार