रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2025 के लिए रजत पाटीदार को अपना नया कप्तान बना दिया है। टीम ने 13 फरवरी को एक इवेंट में इस बात की घोषणा की, जहां हेड कोच एंडी फ्लावर, टीम डायरेक्टर मो बोबट और खुद रजत पाटीदार मौजूद थे। इस फैसले के साथ ही पाटीदार RCB की कप्तानी संभालने वाले आठवें और चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, विराट कोहली, डेनियल विटोरी, फाफ डु प्लेसिस और शेन वॉटसन जैसे खिलाड़ी इस टीम की कप्तानी कर चुके हैं।

Advertisement

विराट कोहली ने दी रजत पाटीदार को बधाई
RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी रजत पाटीदार की कप्तानी पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कोहली ने कहा कि पूरी टीम उनके साथ खड़ी है और जिस तरह उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, वह सभी फैंस के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं। "मैं और पूरी टीम तुम्हारे साथ है, रजत। जिस तरह से तुमने इस फ्रेंचाइजी के लिए परफॉर्म किया है, तुमने सभी RCB फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली है। यह सम्मान तुम्हें पूरी तरह से डिजर्व करता है," कोहली ने RCB के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में कहा।

Advertisement

कैप्टन के तौर पर कैसा है रजत पाटीदार का रिकॉर्ड?
रजत पाटीदार को RCB ने आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था। कप्तानी की बात करें तो उन्होंने मध्य प्रदेश की टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में लीड किया है। उनकी कप्तानी में मध्य प्रदेश SMAT के फाइनल तक पहुंचा था, हालांकि वहां टीम को मुंबई से हार का सामना करना पड़ा था।

पाटीदार का बल्लेबाजी रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। SMAT 2024 में उन्होंने 10 मैचों में 428 रन बनाए थे, जिसमें उनका औसत 61 और स्ट्राइक रेट 186.08 रहा। आईपीएल 2024 में भी उन्होंने RCB के लिए 395 रन बनाए थे। कुल मिलाकर, उन्होंने RCB के लिए 28 मैचों में 34.74 की औसत और 158.85 के स्ट्राइक रेट से 799 रन बनाए हैं।

क्या इस बार RCB का सपना पूरा होगा?
RCB तीन बार आईपीएल फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन अब तक ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। 2016 में टीम ने आखिरी बार फाइनल खेला था। अब सभी की निगाहें रजत पाटीदार पर होंगी कि क्या वह RCB को पहली बार चैंपियन बना पाएंगे?

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार