रमीज राजा के रिकॉर्ड, रोचक तथ्य और अन्य दिलचस्प जानकारी

Updated: Sat, Aug 14 2021 13:30 IST
Ramiz Raja - Interesting Facts, Trivia, And Records (Image Source: Google)

पाकिस्तान के पूर्व स्टार क्रिकेटर रमीज राजा 14 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाते हैं। साल 1992 में जब पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप जीता तो राजा टीम के अहम सदस्यों में से एक थे। वर्तमान में वह पाकिस्तान के सबसे मशहूर कमेंटेटरों में शामिल हैं।

एक नजर डालते हैं रमीज राजा के क्रिकेट रिकॉर्ड और अन्य रोचक तथ्यों के बारे में।

1) रमीज राजा का रिश्ता भारत से भी है। उनके कुछ घरवाले भारत के राजस्थान के जयपुर में रहते हैं। उनकी सास दिल्ली से हैं और ससुर करनाल से।

2) रमीज राजा के तीनों भाइयों ने पाकिस्तान के लिए फर्स्ट-क्लास क्रिकेट खेला है। उनके बड़े भाई वसीम ने पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल खेला है। रमीज के पिता राजा सलीम अख्तर ने भी 10 फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं।

3) रमीज महज 14 साल के थे जब उन्होंने अपना लिस्ट-ए डेब्यू किया। उसके एक साल बाद उन्होंने अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू भी कर लिया।

4) रमीज राजा 'रैंबो' नाम से भी मशहूर थे और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उस मैच में उनके बड़े भाई वसीम भी मौजूद थे। वो हनीफ मुश्ताक, वजीर और सादीक के बाद पाकिस्तान की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले भाईयों की दूसरी जोड़ी बने।

5) रमीज राजा इंटरनेशनल क्रिकेट में 'Obstructing The Field द्वारा' आउट दिए जाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। राजा साल 1987 में इंग्लैंड के खिलाफ 98 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे और वो दो रन भागने के क्रम में अपने बैट से गेंद को रोक बैठे जिसके बाद अंपायर ने उन्हें 99 रनों पर आउट दे दिया।

6) रमीज राजा वेस्टइंडीज के महान विवियन रिचर्ड्स के बाद 3 वर्ल्ड कप शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हुए। रिचर्ड्स ने यह कारनामा 19 मैचों में किया था तो वही राजा ने केवल 13 मैचों में ऐसा कर दिखाया।

7) रमीज राजा वर्ल्ड कप के आखिरी गेंद पर कैच पकड़ने वाले पहले क्रिकेटर है। साल 1992 में उन्होंने इमरान खान की गेंद पर रिचर्ड इलिंगवर्थ का कैच पकड़ा।

8) रमीज राजा की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के पढ़े लिखे खिलाड़ियों में होती है। उन्होंने लाहौर के एटचिशन कॉलेज से एमबीए किया है। उन्होंने अमेरिकन एक्सप्रेस में भी काम किया है।

9) रिटायरमेंट के बाद उनको पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ के रूप में चुना गया। साल 2004 में भारत ने करीब 15 साल पाकिस्तान का दौरा किया था जिसमें रमीज राजा का बहुत बड़ा हाथ था।

10) रमीज राजा ने 57 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 2833 रन बनाने का कारनामा किया है। 198 वनडे मैचों में उन्होंने 5841 रन बनाने का कारनामा किया है जिसमें 9 शतक शामिल है। लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 9000 रन तो वही फर्स्ट -क्लास मैचों में उन्होंने 10000 रन बनाए हैं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें