हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। रोहित ने 98 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

ऑस्ट्रेलिया में 50 छक्के मारने वाले पहले खिलाड़ी

Advertisement

रोहित ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर 50 इंटरनेशनल छक्के पूरे कर लिए हैं। यह कारनामा करने वाले वह दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके बाद इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स और क्रिस गेल शामिल हैं। रिचर्ड्स ने ऑस्ट्रेलिया में 45 और गेल ने 35 इंटरनेशनल छक्के जड़े हैं। 

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया में 50 इंटरनेशनल छक्के जड़ने के साथ ही रोहित एक देश में 50 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी रोहित ही हैं, उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर 36 इंटरनेशनल जड़े हैं।

पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली तीसरे नंबर पर हैं, उन्होंने साउथ अफ्रीका में 36 छक्के जड़े हैं। 

 

पहली बार हुआ ऐसा

पहली बार ऐसा हुआ है जब रोहित शर्मा ने एक फर्स्ट क्लास मैच की चौथी पारी में 50 रन से ज्यादा की पारी खेली है। वह पहली बार विदेशी सरजमीं पर भारत के लिए ओपनिंग कर रहे हैं। 

बता दें कि सिडनी टेस्ट की पहली पारी में भी रोहित ने एक छक्का जड़ा था। इसके साथ ही वह एक देश के खिलाफ 100 इंटरनेशनल छक्के मारने वाले पहले खिलाड़ी बन गए थे। रोहित के अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 101 इंटरनेशनल छक्के हो गए हैं। उनसे अलावा क्रिस गेल ने ही यह कमाल किया है। गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के जड़े हैं। 

Advertisement

भारत ने चौथे दिन का अंत अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 98 रनों के साथ किया है। वह आस्ट्रेलिया द्वारा रखे गए 407 रनों को हासिल करने से अभी 309 रन दूर है। दिन का खेल खत्म होने तक चेतेश्वर पुजारा 9 और कप्तान अजिंक्य रहाणे 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार