कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma 5000) के शानदार अर्धशतक के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को दूबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2020 के 13वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 48 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल (IPL Points Table) में पहले स्थान पर पहुंच गई है। रोहित ने इस मुकाबले में बेहतरीन पारी से कई रिकॉर्ड बनाए,आइए जानते हैं।  

Advertisement

चौकों-छक्कों से 3000 रन

Advertisement

रोहित ने 45 गेंदों में 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 70 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित ने इस पारी के दौरान जो आखिरी बाउंड्री जड़ी, उसके साथ ही हिटमैन ने आईपीएल में चौकों- छक्कों की मदद से 3000 रन पूरे कर लिए। 

रोहित आईपीएल में सिर्फ चौकों और छक्कों की मदद से 3000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले क्रिस गेल (3428 रन), सुरेश रैना (3136) और विराट कोहली (3060) जैसे दिग्गज बल्लेबाजों ने ही इस टूर्नामेंट में चौकों-छक्कों की मदद से 3000 या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है। 

5000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी

Advertisement

इसके अलावा रोहित शर्मा (5068) ने आईपीएल में अपने 5000 रन भी पूरे कर लिए। सुरेश रैना (5368) औऱ विराट कोहली (5430) के बाद आईपीएल में यह मुकाम हासिल करने वाले वह तीसरे खिलाड़ी हैं। 

विराट कोहली को छोड़ा पीछे

सबसे कम गेंदों में आईपीएल में 5000 रन बनाने के मामले में रोहित दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इसके लिए 3817 गेंद खेली। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली (3827 गेंद) को पीछे छोड़ा। सुरेश रैना (3619 गेंद) ने सबसे कम गेंदों में 5000 रन का आंकड़ा छूआ था। 

Advertisement

बतौर भारतीय सबसे ज्यादा अर्धशतक

रोहित बतौर भारतीय आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके आईपीएल करियर का यह 38वां अर्धशतक है। इस मामले में उन्होंने सुरेश रैना (38 अर्धशतक) की बराबरी। इस लीग में डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 44 अर्धशतक जड़े हैं।  
  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार