पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले अपने तीन महीने के बेटे की एमएस धोनी के साथ ली गई आइकॉनिक तस्वीर के पीछे की कहानी बताई। सरफराज ने Cricket Pakistan से बात करते हुए बताया, "हमारे कुछ फैमिली फ्रेंड्स मिलने आए थे और तभी धोनी नीचे आ गए। मुझे लगा कि ये परफेक्ट मौका है, तो मैंने अपने तीन महीने के बेटे के साथ उनकी एक तस्वीर खींच ली।"

Advertisement

गौरतलब है कि 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान ने भारत को हराया था। उन्होंने आगे बताया कि मैच के बाद उनकी धोनी के साथ लंबी बातचीत हुई, जिससे उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला।

Advertisement

"मैंने धोनी से पूछा कि वो विकेटकीपर, बल्लेबाज और कप्तान की जिम्मेदारी कैसे बैलेंस करते हैं। उन्होंने मुझे कई अहम टिप्स दीं, जो मेरे लिए बहुत फायदेमंद रहीं। धोनी बहुत विनम्र और मददगार हैं," सरफराज ने कहा।

सरफराज ने यह भी बताया कि भारत-पाकिस्तान के बीच भले ही मुकाबले कितने भी हाई-वोल्टेज हों, लेकिन खिलाड़ियों के बीच आपसी सम्मान हमेशा बना रहता है। उन्होंने कहा, "बाइलेटरल सीरीज न होने की वजह से आपसी बातचीत थोड़ी कम हुई है, लेकिन जब भी दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, तो खिलाड़ियों के बीच अच्छे रिश्ते देखने को मिलते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैच के बाद अक्सर शोएब मलिक, युवराज सिंह, विराट कोहली, एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी साथ बैठकर बातचीत करते हैं और एक-दूसरे का साथ एंजॉय करते हैं।"

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

भारत-पाकिस्तान महामुकाबला 23 फरवरी को
पाकिस्तान 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेलेगा। इससे पहले पाकिस्तान अपना पहला मुकाबला 19 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा, जबकि भारत 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश से भिड़ेगा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार