मुल्तान सुल्तांस (Multan Sultans) के चैंपियन बनने के साथ ही पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2021) के छठे सीजन का अंत हो गया। टीम को पहली बार ट्रॉफी जिताने में अहम रोल निभाया टीम के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी (Shahnawaz Dahani) ने। 22 साल के दहानी ने 11 मैचों में 20 विकेट चटकाए और इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाल गेंदबाज बने। जिसके चलते वह उन्हें बेस्ट एमर्जिंग प्लेयर का भी अवॉर्ड मिला। 

Advertisement

विकेटों के मामले में उन्होंने वहाब रियाज, शाहीन अफरीदी और जेम्स फॉल्कनर जैसे स्टार खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा। 

Advertisement

पाकिस्तान की टी-20 लीग में मिली इस कामयाबी तक का दहानी का सफर आसान नहीं रहा। लरकाना डिस्ट्रिक्ट के एक छोटे से गांव खुहावर खान दहानी से आने वाले इस गेंदबाज शुरूआत काफी संघर्ष भरी रही। अपने शुरूआती दिनों में वह अपने गांव के उबड़-खाबड़ मैदान पर नंगे पैर टेप बॉल के क्रिकेट खेलते थे। 

दहानी ने जियो न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वह तेज गेंदबाजी को लेकर बहुत जुनूनी थे। उनकी गेंदबाजी स्पीड को देखकर गांव वालों ने उनका नाम 3G रख दिया था। 

दहानी ने बताया कि उन्हें प्रोफेशनल क्रिकेट के बारे में कुछ नहीं पता था। यह भी नहीं कि प्रोपर क्रिकेट खेलने के लिए किन-किन चीजों की जरूरर होती है। एक दिन उनके के गांव में कुछ मेहमान आए और उन्होंने उसे टेप बॉल से गेंदबाजी करते हुए देखा। इसके बाद अगले ही दिन दहानी को अंडर-19 के ट्रायल के लिए भी बुलावा आ गया। 

जब दहानी को ट्रायल के लिए बुलाया, तब उनके पास जूते तक नहीं थे। अपने एक दोस्त से जूते उधार लेकर वह ट्रायल के लिए गए थे, जिसके बाद उन्हें इंटर-ड्रिस्टिक्ट अंडर-19 मुकाबले खेलने का मौका मिला। 

Advertisement

दहानी ने अब तक 8 फर्स्ट क्लास. 6 लिस्ट ए और 11 टी-20 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने क्रमश: 27, 5 और 20 विकेट चटकाए हैं।

दहानी का सपना पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का है। देश के टी-20 लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद अब शायद जल्द ही उन्हें पाकिस्तान की जर्सी में भी खेलने का मौका मिले। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार