टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन आज अपना 33वाँ जन्मदिन मना रहे हैं।  लिमिटेड ओवर क्रिकेट में पिछले कई सालों में टीम इंडिया को मिली कामयाबी में धवन ने अहम रोल निभाया है। आइए इस खास मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

Advertisement

एक साल में सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन

Advertisement

शिखर धवन के नाम एक साल में सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड है। धवन ने साल 2018 में खेले गए 18 मैचों की 17 पारियों में 689 रन बनाए हैं, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं।

 

ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज

धवन भारत के अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिसने एक टेस्ट मैच के पहले दिन लंच से पहले शतक जड़ा है। उन्होंने ये कारनामा इस साल अफगनिस्तान के खिलाफ बैंगलोर में खेले गए टेस्ट मैच में किया था।

 

टेस्ट डेब्यू पर सबसे बड़ी पारी

Advertisement

शिखर धवन के नाम भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड है। धवन ने मार्च 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में खेले गए टेस्ट मैच में 174 गेंदों में 33 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 187 रन की पारी खेली थी। इस मुकाबले में वह मैन ऑफ थे मैच भी रहे थे।

 

 वनडे टूर्नामेंट में सबसे तेज 1000 रन

धवन के नाम आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में सबसे तेजी से 1000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने 16 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। 

 
Advertisement

लगातार 2 बार गोल्डन बैट जीतने वाले बल्लेबाज

शिखर धवन दुनिया के अकेले खिलाड़ी हैं जिसने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दो बार गोल्डन बैट अवॉर्ड जीता है। धवन ने 2013 औऱ 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए यह सम्मान मिला था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार