इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने कर पाकिस्ता ने 2 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। पाकिस्तान के शुरुआती 2 विकेट बहुत जल्दी गिर गए लेकिन ओपनर शान मसूद(46* रन) और शानदार बल्लेबाज बाबर आज़म(69* रन) कि मदद से पाकिस्तानी टीम ने अच्छी वापसी की। आइये आज नज़र डालते है पहले दिन बने कुछ रिकॉर्डस पर।

Advertisement

1. अज़हर अली ने इस मामले में इंजमाम उल हक को पीछे छोड़ा 

Advertisement

अज़हर अली इंग्लैंड की सरजमीं पर पहले ही सत्र में शून्य पर आउट होने वाले पहले कप्तान बने। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक 2006 के मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन ही लंच ब्रेक के बाद सातवीं ही गेंद पर आउट हुए थे।


2. ऐसा करने वाले पांचवे पाकिस्तानी कप्तान बने

किसी विदेशी टेस्ट सीरीज के पहले ही दिन शून्य पर आउट होने वाले पांचवे कप्तान बने अजहर अली। इससे पहले मुश्ताक अहमद वेस्टइंडीज में 1977 सीरीज के दौरान, वसीम बरी इंग्लैंड में 1978 सीरीज के दौरान, शोएब मलिक भारत में 2007 सीरीज के दौरान तथा सरफराज अहमद साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर 2018 टेस्ट सीरीज में बतौर कप्तान पहले ही टेस्ट में शून्य पर आउट हो चुके है।


3. शान मसूद पिछले पांच सालों में ऐसा करने वाले पहले विदेशी ओपनर 

Advertisement

शान मसूद पिछले पांच सालों में इंग्लैंड की सरजमीं पर  पहली पारी में 150 से भी अधिक गेंदे खेलने वाले पहले विदेशी ओपनर बने। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के क्रिस रोजर्स ने 2015 में लॉर्ड्स टेस्ट कर दौरान 300 गेंदों का सामना किया था जिसमें उन्होंने 173 रनों की पारी खेली थी।


4. पिछले 28 सालों में ऐसा करने वाले पहले पाकिस्तानी ओपनर

शान मसूद ने 152 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 46 रन बनाए। इसी के साथ मसूद पिछले 28 सालों इंग्लैंड की सरजमी पर पहली पारी में 150 से भी अधिक गेंदों का सामना करने वाले पहले बल्लेबाज बने। इससे पहले आमिर सोहेल ने साल 1992 में ब्रिमिंघम टेस्ट में 284 गेंदों का सामना करते हुए 205 रन बनाए थे।


Advertisement

5. ऐसा करने वाले सातवें पाकिस्तानी बल्लेबाज बने बाबर आजम

बाबर आजम अपनी पिछली पांच लगातार टेस्ट पारियों में 50 से भी अधिक रन बनाने वाले पाकिस्तान के सातवें बल्लेबाज बने। आजम का यह सिलसिला 2019 के घरेलू सीरीज से शुरू हुआ था। पाकिस्तान के लिए यह कारनामा करने वाले सरफराज अहमद आखिरी बल्लेबाज थे। उन्होंने यह उपलब्धि साल 2014 में हासिल की थी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार