इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 की शुरूआत 19 सितंबर से होगी। कोरोनावायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण BCCI इस बार भारत के बार यूएई में इसका आयोजन कर रही है। हालांकि टूर्नामेंट शुरू होने में अभी कई दिन बाकी हैं,लेकिन 7 बड़े खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के नाम। 

Advertisement

सुरेश रैना

Advertisement

तीन बार की चैंपियन और पिछले साल की रनरअप रही चेन्नई सुपर किंग्स के प्रमुख खिलाड़ी और उप-कप्तान सुरेश रैना आईपीएल 2020 से बाहर होने होने वाले सबसे बड़े नामों में हैं । उन्होंने निजी कारणों के चलते पूरे टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लिया है। सीएसके ने फिलहाल उनकी जगह किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल करने का एलान नहीं किया है।

हरभजन सिंह

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने निजी कारणों के चलते आईपीएल के मौजूदा सीजन से नाम वापस लेने का फैसला किया। चेन्नई ने फिलहाल उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी खिलाड़ी के नाम का एलान नहीं किया है।  

लसिथ मलिंगा

Advertisement

मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने पारिवारिक कारणों के चलते पूरे टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। मुंबई ने उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन को टीम में शामिल किया है। 

 

केन रिचर्ड्सन

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा इस सीजन के ऑक्शन में 4 करोड़ मे बिके केन रिचर्ड्सन ने अपने पहले बच्चे के जन्म के चलते टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया। आरसीबी ने उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के ही स्पिनर एडम जाम्पा को टीम में शामिल किया है। 

हैरी गर्ने

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैरी गर्ने भी इस सीजन आईपीएल मे खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। गर्ने कंधे की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं। वह इंग्लैंड के टी-20 टूर्नामेंट टी-20 ब्लास्ट से बाहर हो गए हैं। 

जेसन रॉय

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले इंग्लैंड के विस्फोटक ओपनर जेसन रॉय ने खुद टूर्नामेंट से अपना वापस लिया। रॉय दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग आईपीएल से नाम वास लेने का कारण  खराब फिटनेस और व्यस्त शेड्यूल बताया। दिल्ली ने उनकी जगह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज डेनियल सैम्स को टीम में शामिल किया है।

क्रिस वोक्स

Advertisement

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने निजी कारणों और व्यस्त शेड्यूल के चलते अप्रैल में ही टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था। दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी जगह साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे को टीम में शामिल किया है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार