हर खिलाड़ी जब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरता है तो उसकी चाहत होती है कि वह नॉटआउट पवेलियन लौटे और अपनी टीम को जीत दिलाए। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा नॉटआउट रहने वाले खिलाड़ियों में हम इस खेल के कुछ सबसे बेहतरीन फिनिशर मिले। लेकिन निचले क्रम में बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी और खासकर गेंदबाज ही इस लिस्ट में शुमार रहे। आइए जानते हैं वनडे में सबसे ज्यादा बार नॉटआउट रहने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में। 

Advertisement

एमएस धोनी (MS Dhoni)

Advertisement

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा बार नॉटआउट पवेलियन लौटने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। दुनिया के सबसे बेस्ट फिनिशर माने जाने वाले धोनी ने अपने करियर में खेले गए 350 वनडे मैच की 297 पारियों में 50.57 की शानदार औसत से 10773 रन बनाए, जिसमें 10 शतक और 73 अर्धशतक शामिल थे। इस दौरान धोनी 84 बार नॉटआउट रहे, जिसमें 47 बार भारतीय टीम को जीत मिली। 

शॉन पोलक (Shaun Pollock)

साउथ अफ्रीका ने शॉन पोलक की बल्लेबाजी को कम आंका, इसलिए उन्होंने अपने करियर के दौरान ज्यादातर सातवें या आठवें नंबर पर ही बल्लेबाजी की। पोलक ने 303 वनडे मैचों की 205 पारियों में 26.45 की औसत से 3519 रन बनाए। जिसमें उन्होंने एक शतक और 14 अर्धशतक भी जड़े। मुख्य रूप से गेंदबाजी कनरे वाले पोलक अपने करियर में 72 बार नॉटआउट पवेलियन लौटे।

Advertisement

चमिंडा वास (Chaminda Vaas)

श्रीलंका के सबसे सफल तेद गेंदबाज चमिंडा वास ने अपन वनडे करियर में खेले गए 322 मैचों की 220 पारियों में 13.68 की औसत से 2025 रन बनाए। इस दौरान वह 72 बार नॉटआउट रहकर वापस पवेलियन गए। बता दें कि वनडे में गेंदबाजी में उन्होंने 399 विकेट अपने खाते में डाले।    

Advertisement

माइकल बेवन (Michael Bevan)

एमएस धोनी से पहले ऑस्ट्रेलिया के माइकल बेवन वनडे क्रिकेट के सबसे सफल फिनिशर माने जाते थे। मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने वाले बेवन वनडे अपने टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक थे और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया। बेवन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए 232 वनडे मैचों की 196 पारियों में 53.58 की औसत से 6912 रन बनाए, जिसमें 6 शतस और 46 अर्धशतक शामिल थे। इस दौरान बेवन 67 बार नॉआउट पवेलियन लौटे। 

Advertisement

मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan)

इस लिस्ट में आखिरी नाम थोड़ा चौंकाने वाला है। श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन वनडे में सबसे ज्यादा नॉटआउट रहने के मामले में पांचवें स्थान पर हैं। अपने पूरे करियर में मुरलीधरन ने नंबर 10 और 11 पर ही बल्लेबाजी की फिर भी वह 350 मैच की 162 पारियों में 63 बार नॉटआउट रहे। उन्होंने कुल 674 रन बनाए, जिसमें उनका टॉप स्कोर नाबाद 33 रन रहा।  हालांकि नके नाम इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 534 विकेट दर्ज हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार