5 जनवरी 1971 को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में वनडे इंटरनेशनल इतिहास का पहला मैच खेला गया था। इस फॉर्मेट के 50 साल के इतिहास में 12 वर्ल्ड कप हुए हैं और 4200 से ज्यादा मैच हो चुके हैं। आइए जानते हैं वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप 4 टीमों के बारे में। 

Advertisement

श्रीलंका (428 हार)

Advertisement

वनडे इतिहास मे सबसे ज्यादा मैच हारने का रिकॉर्ड श्रीलंका क्रिकेट टीम के नाम है। जून 1975 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला वनडे खेलने वाली श्रीलंकाई टीम ने अब तक कुल 860 मैच खेले हैं, जिसमें 390 में जीत और 428 में हार मिली थी। 5 मैच टाई और 37 बेनतीजा रहे हैं। 
1996 में अपना इकलौता वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली श्रीलंका का जीत प्रतिशत 47.69 है। 

भारत (427 हार)

भारत वनडे में सबसे ज्यादा हार के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। जुलाई 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलने वाली भारतीय टीम ने वनडे इंटरनेशनल में अब तक 933 मैच खेले हैं। जिसमें 516 में जीत और 427 मैचों में हार मिली है। इसके अलावा 9 मैच टाई और 41 बेनतीजा रहे हैं। 
1983 और 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का वनडे में जीत प्रतिशत 54.67 है।

पाकिस्तान (414 हार)

Advertisement

इस लिस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम तीसरे नंबर पर है। फरवरी 1973 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच खेलने वाली पाकिस्तान ने अब तक कुल 933 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 490 में जीत और 414 में हार मिली है। 9 मैच टाई और 20 बेनतीजा रहे हैं। 
1992 वर्ल्ड कप में अपना इकलौता वर्ल्ड कप जीतने वाली पाकिस्तान टीम का जीत का प्रतिशत 54.16 रहा है। 

वेस्टइंडीज (384 हार)

Advertisement

1975 और 1979 में पहले दो वर्ल्ड कप जीतने वाली वेस्टइंडीज चौथे नंबर पर हैं। सितंबर 1973 में इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच खेलने वाली वेस्टइंडीज ने अब तक 828 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 404 में जीत और 384 मे हार मिली है। इसके अलावा 10 मैच टाई और 30 बनेतीजा रहे हैं। दो बार की चैंपियन का जीत प्रतिशत 51.25 रहा है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार