South Africa vs Pakistan 3rd ODI: पाकिस्तान के युवा ओपनिंग बल्लेबाज सईम अयूब (Saim Ayub) ने रविवार (22 दिसंबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। 22 साल के अयूब ने सीरीज में अपना दूसरा शतक जड़ते हुए 94 गेंदों में 101 रन की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 2 छक्के जड़े।  इसके साथ ही उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

अयूब का वनडे में यह तीसरा शतक और जो उनकी नौंवी पारी में आया है। वह पाकिस्तान वनडे इतिहास के दूसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 10 से कम पारियों में पहले तीन वनडे शतक लगाए हैं। उनसे पहले इमाम उल हक ने 8 पारियों में तीन वनडे शतक लगाए थे। 

Advertisement

अयूब के बाद इस लिस्ट में फखर जमान (17 पारी), बाबर आजम (18 पारी) हैं। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसकी सरजमीं पर एक द्विपक्षीय वनडे सीरीज में दो या उससे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। उनसे पहले जो रूट, डेविड वॉर्नर औऱ फखर जमान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साउथ अफ्रीका मे हुई वनडे सीरीज में 2-2 शतक लगाए थे। 3-3 शतक के साथ विराट कोहली औऱ केविन पीटरसन के साथ पहले नंबर पर है। 

सईम को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने इस मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार साउथ अफ्रीका को 36 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। पाकिस्तान पहली टीम बनी है, जिसने साउथ अफ्रीका को उसकी सरजमीं पर द्विपक्षीय वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया है।  बता दें कि बारिश के चलते मुकाबला देर से शुरू हुआ था, जिसके बाद ओवरों की संख्या घटाकर 47 ओवर प्रति पारी की गई।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार