भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने 18 दिसंबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा टेस्ट के ड्रॉ होने के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। 2011 मे डेब्यू करने वाले 38 साल के अश्विन संन्यास के समय पर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 5 गेंदबाज और नंबर 3 ऑलराउंडर रहे। 

Advertisement

अनिल कुंबले के बाद अश्विन भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले मे दूसरे नंबर पर हैं। 14 साल लंबे अपने करियर में उन्हें 106 टेस्ट खेले, जिसमें 537 विकेट अपने खाते में डाले। वहीं तीनों फॉर्मेट मिलाकर 287 मैच खेले और 765 इंटरनेशनल विकेट लिए, जो कुंबले के बाद सबसे ज्यादा है। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 250, 300 और 350 विकेट लेने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। 

Advertisement

टेस्ट में सबसे ज्यादा बार पारी में 5 विकेट लेने के मामले में 37 बार के साथ अश्विन और शेन वॉर्न संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। ओवरऑल सबसे ज्यादा पारी में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है, उन्होंने 67 बार ऐसा किया था। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 268 बार बाएं हाथ के बल्लेबाजों को आउट किया। 

टेस्ट में अश्विन ने बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाया और 3503 रन बनाए, जिसमें 6 शतक औऱ 14 अर्धशतक जड़े। वह इकलौते भारतीय हैं, जिन्होंने 4 बार एक टेस्ट में शतक जड़ने और पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया हो। 

सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन में श्रीलंका के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन के बराबरी की हुई है। दोनों ने 11 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता है।

अश्विन 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे। 

Advertisement

बता दें कि आईपीएल 2025 के ऑक्शन में अश्विन को चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह आगामी आईपीएल में एक्शन में नजर आएंगे। वह तमिलनाडु प्रीमियर लीग और अन्य क्लब लेवल क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार