दुनिया में इंटरनेशनल टी-20 मैचों के अलावा और भी कई तरह के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट खेले जाते हैं। ऐसे में देश विदेश के कई खिलाड़ियों को अपने बल्लेबाजी तथा गेंदबाजी का हुनर दिखाने को मिलता है। टी-20 क्रिकेट के इतिहास को देखा जाए तो इस लीग में गेंदबाजों से ज़्यादा बल्लेबाज हावी रहे हैं। ऐसे में आइये आज जानते है टी-20 में सबसे तेज 8000 रन पूरा करने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम।

Advertisement

क्रिस गेल

Advertisement

टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल के नाम हैं। गेल ने 217 मैचों की 213 पारियों में 8000 रन पूरे किए हैं।

विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान तथा वर्तमान में वर्ल्ड के सबसे शानदार बल्लेबाज विराट कोहली ने 257 मैचों की 243 पारियों में अपने टी-20 करियर के 8000 रन पूरा करने का कारनामा किया है।

Advertisement

डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर की गिनती टी-20 क्रिकेट के बड़े हिटर्स में होती है। वॉर्नर ने अपने टी-20 करियर के 8000 रन 257 मैचों की 256 पारियों में किया है।

Advertisement

सुरेश रैना

लिमिटेड ओवर क्रिकेट में बाएं हाथ के बेहतरीन बल्लेबाज  सुरेश रैना ने 300 मैचों की 284 पारियों में अपने टी-20 करियर के 8000 रन पूरे किए है।

Advertisement

ब्रेंडन मैकुलम

न्यूजीलैंड के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज व टी-20 क्रिकेट के महारथी ब्रेंडन मैकुलम ने अपने टी-20 करियर के 8000 रन पूरा करने के लिए 290 मैचों की 285 पारियां ली है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार