एक साल में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले टॉप 5 बल्लेबाज 

Updated: Sat, Nov 10 2018 14:47 IST
AB de Villiers (Google Search)

क्रिकेट के मैदान पर जब जब छक्के लगते है तो दर्शकों का उत्साह बढ़ता हैं। वनडे क्रिकेट में बल्लेबाज को सबसे ज्यादा छक्के मारने का मौका मिलता है। ऐसे में आइएअ जानते है वनडे क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के ज़माने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के नाम।   

एबी डी विलियर्स 

मिस्टर 360 क्रिकेटर यानी साउथ अफ्रीका के पूर्व खतरनाक बल्लेबाज एबी डी विलियर्स इस मामले में पहले नंबर पर हैं। डी विलियर्स ने साल 2015 में वनडे में 18 पारियां खेलते हुए कुल 58 छक्के जड़े हैं।  ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS

 

शाहिद अफरीदी 

पाकिस्तान के पूर्व विस्फोटक ऑलराउंडर-बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने साल 2002 में वनडे में 36 पारियों में  कुल 48 छक्के मारे थे। उनके नाम इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी हैं।  

 

रोहित शर्मा 

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज हिटमैन रोहित शर्मा ने साल 2017 में ये कमाल किया था। रोहित ने उस साल खेली गई 20 वनडे पारियों में कुल 45 छक्के मारे थे।

 

शेन वॉटसन

ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक शेन वाटसन ने साल 2011 में वनडे मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाएं थे। उस साल 22 पारियों में उनके बल्ले से कुल 42 गगनचुंबी छक्के निकले। 

 

मार्टिन गुप्टिल 

न्यूजीलैंड क्रिकेट के स्टार ओपनिंग  बल्लेबाज  मार्टिन गुप्टिल ने साल 2015 में वनडे की 32 पारियों में कुल 42 छक्के जमाए हैं।
 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें