यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दूसरे हाफ का शुरूआत होने वाली है। पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस औऱ चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में होगा। दुनिया की इस सबसे मशहूर लीग में चौकों-छक्कों की खूब बरसात होती है। आज हम आपको बताएंगे उन 5 बल्लेबाजों के नाम, जिन्होंने स्पिनर्स के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं। 

Advertisement

क्रिस गेल

Advertisement

यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम आईपीएल में स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है। पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले गेल ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 357 छक्के जड़े हैं, जिसमें से 140 छक्के उन्होंने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ मारे हैं। वह टूर्नामेंट के इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने स्पिनर्स के खिलाफ 100 या उससे ज्यादा छक्के मारे हैं। 

डेविड वॉर्नर

आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल विदेशी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर दूसरे नंबर पर हैं। वॉर्नर ने अब तक आईपीएल में 201 छक्के मारे हैं, जिसमें से 94 छक्के उन्होंने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ जड़े हैं। 

Advertisement

कीरोन पोलार्ड

मुंबई इंडियंस के विस्फोटक ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने अपने आईपीएल करियर में कुल 211 छक्के जड़े हैं। इसमें 89 छक्के उन्होंने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ जड़े हैं। 

Advertisement

विराट कोहली

आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान कोहली ने अब तक आईपीएल में कुल 205 छक्के जड़े हैं, जिसमें से 89 छक्के स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ आए हैं। 

शेन वॉटसन

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने अपने पूरे आईपीएल करियर में 190 छक्के जड़े, जिसमें से 84 छक्के स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ आए। बता दें कि वॉटसन ने आईपीएल 2020 के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार