2019 इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए शानदार रहा और सभी फॉर्मेट में कुछ शानदार पारियां देखने को मिली। आइए जानते हैं 2019 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में।

Advertisement

विराट कोहली

Advertisement

रनमशीन विराट कोहली ने 2019 में सबसे ज्यादा 2455 इंटरनेशनल रन बनाए। कोहली ने इस साल वनडे में 1377 रन, टेस्ट में 612 और टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 466 रन बनाए।  


रोहित शर्मा

हिटमैन रोहित शर्मा इस लिस्ट में कोहली के बिल्कुल करीब हैं। रोहित ने 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट में 2442 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने वनडे में 1490 रन, टेस्ट में 526 रन और टी-20 इंटरनेशनल में 396 रन बनाए।


Advertisement

बाबर आजम

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने 2019 में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 2082 रन बनाए हैं। आजम ने वनडे में 1092 रन, टेस्ट में 616 रन और टी-20 इंटरनेशनल में 374 रन बनाए।


Advertisement

रॉस टेलर

न्यूजीलैंड के सबसे अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने 2019 में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 1820 रन बनाए। टेलर ने वनडे में 943 रन, टेस्ट में 601 औऱ टी-20 इंटरनेशनल में 276 रन बनाए। 


Advertisement

जो रूट

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने 2019 में कुल मिलाकर 1790 इंटरनेशनल रन बनाए। रूट ने वनडे में 910 रन, टेस्ट में 774 रन और टी-20 इंटरनेशनल में 106 रन बनाए हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार