कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) का आठवां सीजन 18 अगस्त से शुरू होने वाला है और फाइनल 11 सितंबर (भारतीय समयनुसार) को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में प्लेऑफ समेत कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे। आइए जानते हैं सीपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन मारने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में। 

Advertisement

कोलिन मुनरो

Advertisement

सीपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के विस्फोटक बल्लेबाज कोलिन मुनरो के नाम है। मुनरो ने सीपीएल 2018 में खेले गए 13 मैचों में 51.54 की शानदार औसत से 567 रन बानए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकले और टॉप स्कोर 90 रन रहा। उनके चलते नाइट राइडर्स उस सीजन में चैंपियन बनी थी। 

 

ब्रैंडन किंग

गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बाएं हाथ के बल्लेबाज ब्रैंडन किंग ने सीपीएल 2019 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12 मैचों में 55.11 की औसत से 496 रन बनाए थे। जिसमें एक शतक औऱ तीन अर्धशतक शामिल थे और बेस्ट स्कोर नाबाद 132 रन था। उनकी इस फॉर्म के चलते ही गुयाना की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। 

 
Advertisement

चैडविक वॉल्टन

बाएं हाथ के बल्लेबाज चैडविक वॉल्टन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। सीपीएल 2017 में गुयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए खेलते हुए वॉल्टन ने 12 मैचों में 41.63 की औसत से 458 रन बनाए थे। जिसमें तीन अर्धशत शामिल थे और उनका बेस्ट स्कोर 92  था। 

 
Advertisement

ग्लेन फिलिप्स

बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने सीपीएल 2018 में जमैका तलावाहस के लिए खेलते हुए 11 मैचों में 41.54 की औसत से 457 रन बनाए थे। इस दौरान फिलिप्स ने एक शतक और दो अर्धशतक जड़े थे,जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 103 रन था।  

 
Advertisement

क्रिस लिन

विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस लिन ने सीपीएल 2016 में गुयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए खेलते हए 12 मैचों मे 45.40 की औसत से 454 रन बनाए थे। इस दौरान लिन ने तीन अर्धशतक जड़े थे और उनका बेस्ट स्कोर 86 रन था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार